विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में एक्टिव हुआ मानसून, जींद-कुरुक्षेत्र समेत 6 जिलों में आज वर्षा का अलर्ट

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:08 AM (IST)

हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, बुधवार को जींद और कुरुक्षेत्र सहित छह जिलों में वर्षा हुई जिससे तापमान में कमी आई।

हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट है।

हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट है।

HighLights

  1. हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय, छह जिलों में वर्षा

  2. जींद, कुरुक्षेत्र में वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज

  3. 5 सितंबर तक लगातार वर्षा का येलो अलर्ट जारी

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है। बुधवार को जींद और कुरुक्षेत्र सहित छह जिलों में वर्षा हुई। मौसम में बदलाव के चलते तापमान भी कमी आई है। हिसार का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में विज्ञानियों ने बुधवार से बदलाव की संभावना व्यक्त की थी। साथ ही दिन में मौसम विज्ञानियों ने वर्षा का अलर्ट भी जारी किया था। उसके बाद जींद और कुरुक्षेत्र में वर्षा हुई।

हिसार व आसपास के जिलों में धूप निकलने के कारण दिन के समय में गर्मी रही। अन्य जिलों का तापमान 35 डिग्री से नीचे आया है। विज्ञानियों की मानें तो पांच सितंबर तक लगातार वर्षा का यलो अलर्ट जारी रहेगा।

वीरवार को भी तीन जिलों में तेज वर्षा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में भी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

तेज वर्षा का यलो अलर्ट

पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला।