Haryana Lok Sabha Chunav Result Live: सोनीपत में चला सतपाल का जादू, भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली को इतने मतों से दी पटखनी
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान हुए, इसके बाद आज यानी 4 जून को परिणाम सामने आ जाएंगे। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में काफी सियासी घमासान देखने को मिला। वहीं, एग्जिट पोल में बीजेपी को छह से आठ सीटें (Haryana Lok sabha Election 2024 Winner List) मिलने का अनुमान जताया गया। अब देखने वाली बात होगी बीजेपी, कांग्रेस, जजपा और इनेलो में किसे कितनी सीटें मिलती हैं। साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े कितने सटीक बैठते हैं।

हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर आज परिणाम घोषित हो गए हैं। हरियाणा में इस बार कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीट पर इंडी गठबंधन में कांग्रेस 9 और कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर चुनाव लड़ा है।
सोनीपत से कांग्रेस के उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के मोहन लाल बदोली को 21816 वोटों से हराया है। सतपाल को कुल वोट 548682 मिले हैं
हिसार सीट से जय प्रकाश ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 570424 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर रणजीत सिंह रहे हैं। उन्हें कुल वोट 507043 मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के देशराज रहे हैं। उन्हें 26015 वोट मिले हैं। इंडियन नेशनल लोकदल की प्रत्याशी सुनैना चौटाला को 23303 वोट मिले हैं। वहीं जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला को 22032 वोट मिले हैं।
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी की लीड बढ़ते हुए 21094 हुई। सतपाल ब्रह्मचारी को 546163 वोट और भाजपा के मोहन लाल बड़ौली 525069 वोट लेकर मैदान में डटे हुए। अब तक 11 लाख से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है।
लेकिन अभी पोस्टल बैलेट की गिनती का काम जारी है, इसलिए कई विधानसभा में गिनती रुकी हुई है। मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा। हंगामे और नाचने-गाने का दौर शुरू
सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी अशोक तंवर को 268497 मतों के मार्जिन के साथ मात दी है।
करनाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सरदार त्रिलोचन सिंह ने पुलिस अधीक्षक करनाल व पुलिस महानिरीक्षक करनाल और मंडल आयुक्त करनाल को अप्रिय घटना होने की आशंका व्यक्त करते हुए पत्र लिखा है। उन्होंने मतगणना के दिन डीएवी कॉलेज करनाल इत्यादि मे बड़े पैमाने पर हिंसा, गुंडागर्दी, अराजक्ता, शांति भंग और धांधली करके करनाल विधानसभा चुनाव परिणाम नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे करने का प्रयास होने की आशंका जताई है।
रोहतक लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा 650448 वोट हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही वो बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. अरविंद कुमार शर्मा से 294268 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
- अंबाला में कांग्रेस के वरुण चौधरी भाजपा की बंतो कटारिया से 36 हजार 102 वोट से आगे
- करनाल में भाजपा के मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से 2 लाख 10 हजार 59 वोटों से आगे
- भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के धर्मबीर सिंह कांग्रेस के राव दान सिंह से 39 हजार 572 मतों से आगे
- फरीदाबाद में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 1 लाख 65 हजार 54 मतों से आगे
- गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 60 हजार 862 मतों से आगे
- हिसार में कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी भाजपा के रणजीत सिंह चौटाला से 24 हजार 449 वोटों से आगे
- कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल इंडी गठबंधन के सुशील गुप्ता से 21 हजार 279 मतों से आगे हुए।
- रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा 2 लाख 66 हजार 477 मतों से आगे चलकर सबसे बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं।
- सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 2 लाख 60 हजार 257 मतों से आगे
- सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा के मोहन लाल बडौली से 5779 मतों से आगे
गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 23 हजार 948 मतों से आगे चल रहे हैं।
करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 37 हजार 635 से आगे हैं। दो राउंड की मतगणना होनी अभी बाकी है।
रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आवास पर महिलाएं खुशी जताई। दीपेंद्र हुड्डा अपने निवास स्थान पर पहुंचे।
गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 16 हजार 238 मतों से आगे चल रहे हैं।
सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा के मोहन लाल बडौली से 561 मतों से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा में भाजपा छह लोकसभा सीटों पर आगे, चार पर कांग्रेस बढ़त में है। अंबाला व हिसार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत तय है। साथ ही रोहतक और सिरसा में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की घोषणा होना बाकी है।
सोनीपत में भाजपा के मोहन बडौली कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी से 1793 मतों से आगे
कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल इंडी गठबंधन के सुशील गुप्ता से 6730 मतों से आगे
गुरुग्राम में भाजपा के राव इंद्रजीत से कांग्रेस के राज बब्बर 11447 मतों से हुए पीछे
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल इंडी गठबंधन के सुशील गुप्ता से करीब साढ़े आठ हजार मतों के अंतर से आगे बढ़ गए हैं।
हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की लहर है... जनता ने संकेत दिया है कि वे हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चाहते हैं।"
अंबाला लोकसभा सीट से अभी तक कांग्रेस के वरुण चौधरी आगे हैं। उन्हें कुल 455616 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा बंतो कटारिया 442112 वोट मिले हैं।
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को बड़ी बढ़त, 115889 वोट से आगे
- भाजपा, कृष्णपाल गुर्जर -432668
- कांग्रेस, महेंद्र प्रताप सिंह - 316779
- बसपा, किशन ठाकुर= 14721
- इनेलो, सुनील तेवतिया= 3609
- जजपा, नलिन हुड्डा -2731
हरियाणा में भाजपा छह और कांग्रेस चार सीटों पर आगे। गुड़गांव में राव इंद्रजीत ने राज बब्बर को 1105 मतों से पीछे छोड़ा है।
रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा 343875 वोटों से आगे हैं। जबकि भाजपा के अरविंद शर्मा 170728 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कुरुक्षेत्र में 5425 वोटो के मार्जेन के साथ नवीन जिंदल आगे चल रहे हैं। नवीन जिंदल 163543 वोट लेकर पहले नंबर पर चल रहे हैं। वही डॉक्टर सुशील गुप्ता 158118 वोटो के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
सोनीपत लोकसभा सीट से रुझान लगातार जारी है। अभी तक सतपाल ब्रह्मचारी को 301151 मत मिले हैं। जबकि मोहन लाल बडौली को 312552 वोट मिले हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला
करनाल विधानसभा उपचुनाव में दसवीं राउंड की गिनती में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27000 मतों से आगे चल रहे हैं।
दोपहर एक बजे तक करनाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दिव्यांशु बुद्धिराजा हैं। दिव्यांशु मनोहर लाल से 136298 वोट पीछे चल रहे हैं।
गुरुग्राम के राजकीय महिला महाविद्यालय में मतगणना केंद्र का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर।
करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 22400 मतों से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा में बीजेपी कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, भिवानी महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद सीट पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी अंबाला, सिरसा, हिसार, रोहतक और गुरुग्राम सीट पर आगे रही है।
रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों के अनुसार, मुझे लगता है कि वे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं। मैं हरियाणा के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। मुझे लगता है कि लोग हमारी उम्मीदों से कहीं ज़्यादा हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। ईसीआई के ताजा रुझानों के अनुसार, वे 1,17,616 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। मतगणना अभी भी जारी है।
हरियाणा में कांग्रेस छह सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
- कांग्रेस - अंबाला, सिरसा, हिसार, सोनीपत, रोहतक और गुरुग्राम
- बीजेपी- कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी- महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद
करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी तिरलोचन सिंह पर 17796 मतों की बढ़त प्राप्त की है। नायब सिंह सैनी को 35496 और तिरलोचन सिंह को 17700 वोट मिले हैं।
करनाल में भाजपा के मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से 61470 वोटों से आगे
अंबाला में कांग्रेस के वरुण चौधरी भाजपा की बंतो कटारिया से 30156 वोट से आगे
भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के धर्मबीर सिंह कांग्रेस के राव दान सिंह से 1573 मतों से आगे
फरीदाबाद में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 19812 मतों से आगे
गुड़गांव से कांग्रेस के राज बब्बर भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह से 43323 मतों से आगे
हिसार में कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी भाजपा के रणजीत सिंह चौटाला से 4931 वोटों से आगे
कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता से 2452 मतों से आगे
रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के अरविंद शर्मा से 95566 मतों से आगे
सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा भाजपा के डॉ. अशोक तंवर से 90725 मतों से आगे
सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा के मोहन लाल बडौली से 6484 मतों से आगे

रोहतक सीट पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) के 95566 वोटों से आगे चल रहे हैं। जहां कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 171084 वोट और बीजेपी के अरविंद शर्मा को 75518 वोटों पर हैं।
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर आगे चल रहे हैं। भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 18199 वोट से आगे चल रहे हैं।
हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश 4921 वोट से आगे चल रहे हैं।
करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल 41000 मतों से आगे चल रहे हैं।
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता 2530 वोटो के मार्जिन से आगे चल रहे हैं। डॉ. सुशील गुप्ता को 44219 वोट मिलें हैं। वहीं नवीन जिंदल 41689 वोट पर हैं। अभय सिंह चौटाला को महज 7078 वोट ही मिले हैं।
अंबाला में कांग्रेस के उम्मीदवार वरुण चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं। वो 27 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी की बंतो कटारिया पीछे चल रही हैं।
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अगर बात करें तो यहां पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील कुमार गुप्ता आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं।
करनाल सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से आगे चल रहे हैं।
रोहतक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा से 40 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीटें हैं। हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के अलावा दो क्षेत्रीय दल इनेलो और जजपा भी हैं. कुछ सीटों पर भाजपा कांग्रेस की सीधी टक्कर है, तो वहीं कुछ पर इनेलो और जजपा को भी जीत की उम्मीद है। लेकिन जो रुझान आ रहे है वो इंडी गठबंधन के पक्ष में है। हरियाणा में इंडी गठबंधन पांच सीटों पर बीजेपी चार और कुरुक्षेत्र सीट पर आप के डॉ. सुशील गुप्ता आगे चल रहे हैं।
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता 2692 वोटो के मार्जिन से आगे चल रहे हैं। डॉ सुशील गुप्ता को 17285 वोट मिली हैं। वहीं नवीन जिंदल 14593 वोट पर हैं। अभय सिंह चौटाला को महज 2260 वोट ही मिले हैं।
हरियाणा में कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इंडी गठबंधन पांच सीटों पर आगे चल रही है। अंबाला से वरुण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, सोनीपत में सतपाल ब्रहमचारी, रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा और गुरुग्राम से राज बब्बर आगे चल रहे हैं। हिसार में बीजेपी के रणजीत सिंह, करनाल से मनोहर लाल और भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह आगे चल रहे हैं।
हरियाणा में कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। करनाल विधानसभा उपचुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करीब 1800 मतों से आगे चल रहे हैं।
रोहतक मतगणना केंद्र में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
हरियाणा में अभी हाल के रुझानों की बात करें तो इंडी गठबंधन तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए। वहीं, एक सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। हरियाणा में करनाल सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल पीछे चल रहे हैं। ये सीट काफी अहम है क्योंकि इस सीट के लिए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा देकर लोकसभा सीट की ओर रुख किया था। हरियाणा में कुरुक्षेत्र में इंडी गठबंधन के तहत एक सीट पर आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार गुप्ता मैदान में हैं।
हरियाणा के जींद सोनीपत लोकसभा की मतगणना में देरी। सीट पर रुझान आने में समय लग सकता है।
हरियाणा में मतगणना शुरू होते ही इंडी गठबंधन तीन सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी एक सीट पर आगे चल रही है। करनाल सीट से मनोहर लाल पीछे चल रहे हैं।
हरियाणा की करनाल सीट से मनोहर लाल इस समय पीछे चल रहे हैं। रुझानों में बीजेपी पीछे चल रही है।
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में मतगणना शुरू हो गई। जल्द ही स्थिति साफ होने लगेगी।
मतगणना के दौरान अंबाला- यमुनानगर मार्ग को भी डायवर्ट कर दिया गया है। लिहाजा अंबाला-यमुनानगर मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। ऐसे में यमुनानगर से अंबाला छावनी आने वाले वाहनों को साहा से मार्ग बदलना पड़ेगा। उन्हें साहा से शहजादपुर वाया हंडेसरा, पंजोखरा साहिब से होते हुए अंबाला छावनी में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा साहा से शहजादपुर, हंडेसरा वाया डिफेंस कालोनी से भी अंबाला छावनी आ सकते हैं।
इसी तरह अंबाला छावनी से यमुनानगर जाने के लिए वाहनों को पंजोखरा साहिब से हंडेसरा, शहजादपुर से होते हुए यमुनानगर निकाला जा सकता है डिफेंस कालोनी, हंडेसरा व शहजादपुर से भी यमुनानगर जाया जा सकता है। रामपुर, सरसेहड़ी वाले करें इस मार्ग का प्रयोग इसी तरह रामपुरा,सरसेहड़ी से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट, रामपुरा,सरसेडी चौक से चदंपुरा पुल बांध, गुरु रविदास धर्मशाला बब्याल से होते हुए अंबाला छावनी निर्धारित किया गया है। रामपुरा, सरसेडी चौक से कैपिटल चौक अंबाला छावनी तक मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को छोड़कर मार्ग पूर्णत: सभी के लिए बंद रहेगा।
हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला छावनी विधायक अनिल विज ने बीजेपी कार्यालय में लोकसभा चुनावों की मतगणना को लेकर कहा कि 15 काउंटिंग एजेंट सुबह से ही मतगणना केंद्र में पहुंचें और जब तक एक-एक वोट की गिनती नहीं हो जाती, तब तक किसी भी एजेंट को मतगणना केंद्र नहीं छोड़ना है।
सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू होगी। इसके बाद 8.30 बजे जिले के चारों मतगणना केंद्रों पर ईवीएम से मतगणना की शुरुआत कर दी जाएगी। पूरे अंबाला लोकसभा क्षेत्र के बैलेट पेपर की मतगणना एसडी कॉलेज छावनी में होगी। इसके लिए ईवीएम काउंटिंग से अलग हाल की व्यवस्था की गई है। यह काउंटिंग 8 बजे शुरू होगी।
करनाल विधानसभा क्षेत्र में सभी विस क्षेत्रों में काउंटिंग का कार्य करीब 16 राउंड में किया जाएगा। जबकि पानीपत जिले में 14 से 16 राउंड में काउंटिंग का कार्य पूरा होगा। मतगणना करने के लिए पांचों विस क्षेत्र में लगाई लगभग 250 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें सुपरवाइजर, सहायक सुपरवाइजर और माइक्रो आबजर्वर की टीम एक मतगणना टेबल पर काउंटिंग का कार्य करेगी।
करनाल में लोकसभा आम चुनाव की मतगणना आठ बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना के कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना केंद्रों की पांच किलोमीटर की परिधि में ड्रोन इत्यादि के उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है और इसके लिए धारा 144 लगाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अंबाला एग्जिट पोल के दावों पर इंडी गठबंधन को निराशा के सवाल पर हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि जितने भी सर्वे आए है वह सभी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि भाजपा की सरकार बनेगी और अच्छी संख्या में सांसद जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा यह तो इशारा करते है, मगर हमें पता है कि हम 400 पार करेंगे।
मतगणना केंद्रों में और उसके आस पास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। आमजन घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए उनको भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in पर जाना होगा। मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है।
लोकसभा चुनाव के परिणाम घर बैठे आसानी से देखे जा सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in व वोटर हेल्पलाइन एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी जानकारी अंबाला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. शालीन ने दी। उन्होंने कहा कि भारत चुनाव आयोग के अनुसार चार जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा।
Haryana Loksabha Election Result 2024 Live हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान किया गया, इसके बाद आज 4 जून को परिणाम आने हैं।
