Move to Jagran APP

सब जूनियर राष्‍ट्रीय महिला हॉकी में हरियाणा बना चैंपियन, मध्‍य प्रदेश को हराया

हरियाणा की टीम ने सब जूनियर नेशनल वुमेन हॉकी चैंपियनशिप जीत ली है। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने मध्य प्रदेश एकेडमी को 6-1 से हराया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 22 Jan 2018 09:35 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jan 2018 07:57 PM (IST)
सब जूनियर राष्‍ट्रीय महिला हॉकी में हरियाणा बना चैंपियन, मध्‍य प्रदेश को हराया
सब जूनियर राष्‍ट्रीय महिला हॉकी में हरियाणा बना चैंपियन, मध्‍य प्रदेश को हराया

जेएनएन, हिसार। सब जूनियर नेशनल वुमेन हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी है। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने मध्य प्रदेश एकेडमी को 6-1 से हराया। तीसरे व चौथे स्थान के लिए गंगपुर उड़ीसा और साई के बीच मैच खेल गया। इस मैच में गंगपुर उड़ीसा ने साई को 4-2 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जबकि साई की टीम चौथे स्थान पर रही।

loksabha election banner

फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश एकेडमी को 6-1 से हराया

हरियाणा की दीपिका को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की बेटियां आज तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हरियाणा की लड़कियों ने तो हर क्षेत्र में डंका बजा दिया है। राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी हो या कुश्ती, हरियाणा की बेटियां मेडलों से झोलियां भर रही हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी यहां की लड़कियां व महिलाएं तेजी से अपना वर्चस्व स्थापित कर रही हैं।

हरियाणा की अनु ने किए दो गोल

हरियाणा और मध्यप्रदेश एकेडमी के बीच मैच शुरू होने के 19 मिनट बाद हरियाणा की दीपिका ने एक गोल दागकर टीम का खाता खोला। 24 मिनट बाद हरियाणा की नीलम ने एक और गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। इस दौरान विरोधी टीम ने भी गोल करने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। फिर 30 मिनट बाद हरियाणा की सिमरनजीत कौर ने एक गोल और दाग दिया।

इसके बाद 34 मिनट से 41 मिनट के बीच हरियाणा की अनु ने लगातार दो गोल दागकर स्कोर 5-0 कर दिया। हरियाणा की कोमल ने 65वें मिनट में गोल कर अंतर को और बढ़ा दिया। मध्यप्रदेश एकेडमी की तरफ से एकमात्र गोल खिलाड़ी प्रियंका यादव ने किया।

हरियाणा की सिमरन बनी बेस्ट गोलकीपर

इस दौरान हरियाणा की दीपिका को बेस्ट प्लेयर, हरियाणा की सिमरन चोपड़ा को बेस्ट गोलकीपर, साई की अंजना डुंगडुंग को बेस्ट डिफेंडर, हरियाणा की मंजू चौरसिया को सेंटर हॉफ और गंगपुर ओडिशा की मनीषा ओरम को बेस्ट फॉरवर्ड का खिताब प्रदान किया। फेयर प्ले ट्रॉफी साई को प्रदान की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.