Move to Jagran APP

हरियाणा सरकार ने हजारों किसानों पर मुकदमे दर्ज करके लोकतंत्र की हत्या की : बजरंग गर्ग

फोटो 217 जागरण संवाददाता हिसार अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरि

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 07:42 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 07:42 AM (IST)
हरियाणा सरकार ने हजारों किसानों पर मुकदमे दर्ज करके लोकतंत्र की हत्या की : बजरंग गर्ग
हरियाणा सरकार ने हजारों किसानों पर मुकदमे दर्ज करके लोकतंत्र की हत्या की : बजरंग गर्ग

फोटो : 217

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, हिसार : अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने किसान नेताओं से बातचीत करने के उपरांत कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा हजारों किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। हरियाणा सरकार को तुरंत प्रभाव से किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री को पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज करने, आंसू गैस के गोले छोड़ने, झूठे मुकदमे दर्ज करने व नेशनल हाईवे सड़कों को तोड़ने व पुलिस द्वारा रास्ता रोकने के लिए खेद प्रकट करना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा कि किसान कोई आतंकवादी नहीं है जिन पर पुलिस द्वारा सरकार के इशारे पर निहत्थे किसानों पर जुल्मों को ढाया गया है। आजाद भारत देश में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने व अपनी बात मनाने के लिए शांतिप्रिय आंदोलन करने का अधिकार है। मगर केंद्र व हरियाणा की तानाशाही सरकार किसान, आढ़ती, मजदूर व आम जनता का आंदोलन कुचलना चाहती है। केंद्र सरकार को तुरंत प्रभाव से किसान नेताओं से बातचीत करके तीन कृषि काले कानून को वापस लेकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए। तीन कृषि कानून देश और प्रदेश के किसान, आढ़ती व मजदूरों के खिलाफ है। इससे किसान,आढ़ती व मजदूर पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था पहले से अरैा ज्यादा खराब होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.