किसानों व आढ़तियों को बर्बाद करने के लिए लागू ये काला बिल वापस हो : संपत खटक
संवाद सहयोगी हांसी हरियाणा कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष व कांग्रेस नेता संपत खटक न
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 07:53 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 07:53 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हांसी : हरियाणा कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष व कांग्रेस नेता संपत खटक ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या कर लागू किए गए किसान बिल के विरोध में देशभर में सड़कों पर उतरे अन्नदाताओं की मांगों का सम्मान करते हुए मोदी सरकार को ये काला बिल वापस लेना चाहिए। संपत खटक ने कहा कि ये बिल सिर्फ किसानों को ही नहीं बल्कि आढ़तियों, छोटे व्यापारियों व मजदूरों को भी बर्बाद कर देगा। संपत खटक ने कहा कि सरकार का यह फैसला मंडियों की व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए लागू किया गया है तथा इससे मंडियों में अव्यवस्था का माहौल पैदा हो जाएगा तथा किसान व आढ़तियों के हित बाजार के हवाले हो जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें