यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dussehra 2022: दशहरे पर हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आगमन, करेंगे रावण दहन
हिसार में दशहरे के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम पर महाबीर स्टेडियम के चारों तरफ पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध ...और पढ़ें

हिसार, जागरण संवाददाता। दशहरा पर्व पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए है। करीब 350 पुलिसकर्मी स्टेडियम के अंदर व बाहर तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पांच अक्टूबर को भारतवर्ष में दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। हिसार में दशहरा पर्व पर रावण दहन का कार्यक्रम महाबीर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। रावण दहन कार्यक्रम में काफी गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।
सामान्य पार्किंग टैक्सी स्टैंड, लजीज होटल के सामने
दशहरे के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम पर महाबीर स्टेडियम के चारों तरफ पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। सुरक्षा के लिहाज से महाबीर स्टेडियम को तीन भागों में विभाजित किया गया है। आउटर भाग एक में महाबीर स्टेडियम का बाहरी हिस्सा रखा गया है। महावीर स्टेडियम का गेट नंबर एक वीआईपी गेट बनाया गया है। जहां सिर्फ स्टेज पर बैठने वाले व्यक्ति ही प्रवेश करेंगे। आमजन के प्रवेश के लिए दो प्रवेश द्वारा रखे गए है। जिसमें से एक पंचायत भवन की तरफ से प्रवेश द्वार है दूसरा प्रवेश द्वार महावीर स्टेडियम स्टेज के बिलकुल सामने वाला गेट है।
आउटर भाग दो में महाबीर स्टेडियम के अंदर का भाग रखा गया है। अंदर के भाग में स्टेज और उसके आगे समारोह में बैठने के लिए दो भाग बनाए गए है। विजय दशमी के समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए समारोह में आने वाले वीआईपी की गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था गवर्मेंट कालेज के ग्राउंड में की गई है। कालेज ग्राउंड में आने के लिए राजगढ़ रोड से प्रवेश निश्चित किया गया है। गाड़ी पार्क करने के बाद सभी आगंतुक पैदल महाबीर स्टेडियम में आएंगे।
आमजन के लिए वाहन पार्किंग व्यवस्था टैक्सी स्टैंड, लजीज होटल के सामने की गई है। आमजन अपनी गाड़ी पार्क करने के बाद फव्वारा चौक्, लक्ष्मीबाई चौक से पैदल महाबीर स्टेडियम में प्रवेश करेंगे। समारोह में फव्वारा चौक, फ्लाईओवर ब्रिज और टी प्वाइंट महाबीर स्टेडियम हिसार तक रूट व्यवस्था लगाई गई है। लक्ष्मीबाई चौक, कैनाल रेस्ट हाऊस, मधुबन पार्क गेट के पास, टी प्वांइट शर्मा अस्पताल के सामने, और एचएयू गेट नंबर एक के पास नाके लगाए गए है। रानी लक्ष्मीबाई चौक पर लगे नाके से आगे किसी भी वाहन को नही जाने दिया जाएगा। जिसके अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
