Move to Jagran APP

हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओपी धनखड़ बोले- इंडिया गेट पर स्‍थापित की जाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

ओमप्रकाश धनखड़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बहादुरगढ़ पंहुचे। उन्‍होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया। धनखड़ के साथ बहादुरगढ़वासियों ने भी जय हिंद बोस का नारा लगाया। धनखड़ ने आजाद हिंद फौज के सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:35 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:35 AM (IST)
हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओपी धनखड़ बोले- इंडिया गेट पर स्‍थापित की जाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्‍पमाला अर्पित करते हुए ओपी धनखड़

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बहादुरगढ़ पंहुचे। उन्‍होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया। धनखड़ के साथ बहादुरगढ़वासियों ने भी जय हिंद बोस का नारा लगाया। धनखड़ ने आजाद हिंद फौज के सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। आजाद हिंद फौज के तराने भी गाए। जयहिंद बोस के गगनभेदी नारों से बहादुरगढ़ गूंज उठा। धनखड़ ने कहा कि आज हरियाणा के हर गांव में आजादी के वीरों को याद किया जा रहा है। सम्मान किया जा रहा है।

loksabha election banner

धनखड़ ने नेताजी के संस्मरण सुनाए। नेताजी ने आजादी के लिए किए कार्यों की जानकारी दी। शहीदों को पब्लिक डोमेन पर लाएंगे। शहीदों का आंकड़ा एकत्र किया जाएगा। उन्हें याद किया जाएगा। बहादुरगढ़ शहर के हर वार्ड में शहीदों की याद में गौरव पट्ट लगेंगे।

हम हर वीर के नाम पर सार्वजनिक स्थानों के नामकरण कर रहे हैं। कांग्रेस ने वीरों को भुलाने का काम किया। रामधारी सिंह दिनकर की देशभक्ति पर लिखी कविता को धनखड़ ने इस दौरान गाया।

धनखड़ ने कहा कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी। आजादी के दौरान विभाजन के मरने वाला की याद में म्यूज़ियम बनाया जाएगा। ओपी धनखड़ ने कहा कि इजरायल कि तर्ज विभाजन की त्रासदी में मरे लोगों की याद में म्यूजियम बनाया जाएगा। काला पानी गए हरियाणा के 860 लोगों को याद किया जा रहा है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं किया गया है। उन्‍होंने कहा कांग्रेस ने शहीदों को भुला दिया, भाजपा फिर से इस रीत को जिंदा कर लोगों को बलिदानों को याद दिलाया जा रहा है। प्रदेशभर में नेताजी की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। छोटे से छोटे गांवों से लेकर शहरों तक नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.