Move to Jagran APP

Haryana BJP New President: 23 साल बाद प्रदेश मुख्यालय में बैठ संगठन चलाएंगे ओपी धनखड़

छात्र राजनीति से शुरुआत कर धनखड़ को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की कमान छात्र जीवन में ही बने राष्ट्रीय स्वयं सेवक बाद में राजनीतिक संगठन में जुड़े

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 05:43 PM (IST)
Haryana BJP New President: 23 साल बाद प्रदेश मुख्यालय में बैठ संगठन चलाएंगे ओपी धनखड़
Haryana BJP New President: 23 साल बाद प्रदेश मुख्यालय में बैठ संगठन चलाएंगे ओपी धनखड़

रोहतक, जेएनएन। भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्‍यक्ष बनने वाले ओमप्रकाश धनखड़ छात्र जीवन से ही 1978 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े थे। 1980 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। इसके बाद राजनीतिक संगठन भाजपा में शामिल हुए और जिला भिवानी के जिला अध्यक्ष, दो बार प्रदेश महामंत्री रहे। 1997 में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके ओमप्रकाश धनखड़ 23 साल बाद मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर संगठन को चलाएंगे।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित संगठन के राष्ट्रीय नेताओं के साथ कार्य कर चुके हैं। रोहतक में ताजपोशी के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिला, तब भाजपा के वरिष्ठ नेता अरङ्क्षवद यादव ने उनको अंबेसडर कार दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने नई कार खरीदी थी। अब पार्टी की तरफ से उनको बड़ी गाड़ी की चाबी सौंपी गई है। उनके लिए यह सौभाग्य की बात है। एक साधारण से कार्यकर्ता को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी, वो भी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की।

धनखड़ ने अटल सरकार में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व निभाया। बतौर राष्ट्रीय सचिव हिमाचल प्रदेश में पार्टी प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते हुए भाजपा की सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाई। प्रकाश धनखड़ को पार्टी ने लगातार दो बार किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोह एवं मिट्टी संग्रहण के लिए राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी।

जम्मू कश्मीर, असम, गुजरात, सहित देश के अन्य राज्यों में पार्टी ने चुनाव के समय अनेक बार जिम्मेदारी सौंपी और हर बार चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरे। वर्ष 2014 में बादली से विधायक बने और पार्टी ने इनके  अनुभव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार में कृषि, ग्रामीण विकास सहित छह बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.