विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हांसी में सोने की बालियां झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकद भी बरामद

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:29 PM (IST)

झांकी के दौरान महिलाओं की सोने की बालियां झपटने के मामले में हांसी पुलिस ने बठिंडा निवासी संजय उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है।

हांसी में सोने की बालियां झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

हांसी में सोने की बालियां झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. हांसी पुलिस ने सोने की बालियां झपटने के आरोपित को पकड़ा।

  2. बठिंडा निवासी संजय उर्फ संजू से चार हजार रुपये बरामद हुए।

  3. आरोपित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जागरण संवाददाता, हांसी। झांकी के दौरान महिलाओं के कानों से सोने की बालियां झपटने के मामले में किला बाजार पुलिस ने बठिंडा निवासी संजय उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है। आरोपित से चार हजार रुपये बरामद किए गए हैं। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

सहायक उप निरीक्षक मुनीश कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपित से अन्य बालियों की बरामदगी और वारदात में शामिल साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। उसके खुलासे पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाएगी। पुलिस इस मामले में पहले मोनू उर्फ अजय और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है।

मोनू से शिकायतकर्ता की छीनी गई सोने की बाली और विशाल से भी एक सोने की बाली बरामद हुई थी। वारदात के संबंध में 19 जून को शहर थाना हांसी में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपितों और शेष आभूषणों की तलाश कर रही है।