विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हांसी में मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 68 हजार रुपये, महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:20 PM (IST)

हांसी साइबर पुलिस ने मोबाइल हैक कर 68,750 रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में महाराष्ट्र से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण

महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण

HighLights

  1. हांसी साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोपित को गिरफ्तार किया।

  2. मोबाइल हैक कर खाते से 68,750 रुपये निकाले गए थे।

  3. आरोपित से 30,000 रुपये बरामद, अन्य की तलाश जारी है।

जागरण संवाददाता, हांसी। साइबर थाना हांसी पुलिस ने आनलाइन ठगी के मामले में महाराष्ट्र निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से ठगी की रकम में से 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में बैंकिंग लेन-देन और आरोपित से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

थाना सदर क्षेत्र निवासी हितेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह किरयाणा की दुकान चलाता है। वह 14 अगस्त को किसी काम से हांसी बाजार आया हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल नंबर हैक कर लिया।

इसके बाद उसके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अलग-अलग आनलाइन ट्रांजेक्शन कर कुल 68,750 रुपये निकाल लिए गए। रकम निकलने का पता चलते ही उसने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंकिंग रिकार्ड, आनलाइन ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी सोहम नारायण सिंधा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपित से 30 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस अब शेष रकम की बरामदगी और ठगी में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है।