विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में बदला मौसम, पंचकूला में ओले गिरे; आज 5 जिलों में बारिश की चेतावनी

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:00 AM (IST)

प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है, पंचकूला में ओलावृष्टि और यमुनानगर में वर्षा हुई, जिससे मंडियों में फसलें ...और पढ़ें

पंचकूला में ओले गिरे, आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

पंचकूला में ओले गिरे, आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

HighLights

  1. पंचकूला में वर्षा के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई

  2. यमुनानगर में वर्षा से मंडी की फसलें भीग गईं

  3. 10 अक्टूबर तक वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम फिर से बदलने लगा है। पंचकूला में मौसम में बदलाव के बाद वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही यमुनानगर में भी वर्षा होने से मंडी में फसल भीग गई।

ओलावृष्टि और वर्षा के चलते तापमान में भी गिरावट हो सकती है। आने वाले दिनों में 10 अक्टूबर तक वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को ही पांच जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। मंगलवार रात के बाद पंचकूला में वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने से मौसम ठंडा हो गया। वहीं यमुनानगर में वर्षा हुई।

इससे मंडियों में पहुंची फसल को बचाने के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के चलते वीरवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार 10 अक्टूबर तक प्रदेश के अनेक जिलों में वर्षा हो सकती है।