कर्मचारियो को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही सरकार : धनखड़
जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी की ओर से शनिव
By Edited By: Published: Sat, 10 Feb 2018 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 11 Feb 2018 10:04 AM (IST)
जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी की ओर से शनिवार को रोडवेज वर्कशॉप प्रांगण में मी¨टग का आयोजन किया गया। मी¨टग में 20 फरवरी की हड़ताल की तैयारियों को लेकर विचार किया गया और कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। मी¨टग की अध्यक्षता महासंघ के जिला प्रधान राजबीर बैनीवाल ने की और मंच संचालन जिला सचिव देशराज वर्मा ने किया। मी¨टग में महासंघ के राज्य महासचिव एवं रोडवेज कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान विरेंद्र धनखड़ मुख्य वक्ता थे। उन्होंने मी¨टग को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी कर रही है और कर्मचारियों की मांगों को लेकर उपेक्षापूर्ण रवैया अपना कर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। इसी के चलते महासंघ ने 7 दिसंबर 2017 को जिला स्तर पर सफल जेल भरो आंदोलन किया और इसी कड़ी में 20 फरवरी को हड़ताल की जा रही है। मी¨टग को महासंघ के राज्य उपमहासचिव कुलदीप शर्मा, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के राज्य वित्त सचिव दीपक बल्हारा, महासंघ के जिला चेयरमैन दलीप सोनी, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजपाल नैन, जनस्वास्थ्य विभाग के जिला प्रधान सत्यवान बधाना, पशुपालन विभाग के राज्य प्रधान रामप्रसाद गलगट, महासंघ के जिला सहसचिव दलजीत पंघाल, उमेद ¨सह, जोनी कुमार, बंसीलाल, सुरेश कुमार, अमृतपाल, पशुपालन विभाग के राज्य महासचिव राजेंद्र भानखड़, सुभाष व विजय सिवाच आदि ने भी संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें