Move to Jagran APP

बुराई के साथ लड़ाई में हमेशा अच्छाई की जीत होती है : बजरंग गर्ग

हम सबको भगवान रामचंद्र के आदर्शो पर चलकर राष्ट्र व जनता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मानव सेवा से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:41 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:41 AM (IST)
बुराई के साथ लड़ाई में हमेशा अच्छाई की जीत होती है : बजरंग गर्ग
बुराई के साथ लड़ाई में हमेशा अच्छाई की जीत होती है : बजरंग गर्ग

संवाद सहयोगी, अग्रोहा : अग्रोहा धाम में दशहरा के पावन पर्व पर हवन पूजन कर विजय दशमी पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया। अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि भगवान रामचंद्र ने रावण का वध कर बुराई का अंत किया। अच्छाई व बुराई लड़ाई में हमेशा विजय अच्छाई की होती है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भगवान राम ने रावण की नाभी में एक बाण मार कर सारा अमृत सोख लिया और तीस बाण सिर और भुजाओं में जा लगे। रावण का तेज राम प्रभु के मुख में समा गया। हम सबको भगवान रामचंद्र के आदर्शो पर चलकर राष्ट्र व जनता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मानव सेवा से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं।

गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम की तरफ से भगवान राम की नगरी अयोध्या में करोड़ों रुपये की लागत से भव्य भवन बनाया जाएगा, ताकि देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं को वहां ठहरने और खाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.