भगवान परशुराम जनसेवा समिति ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की जयंती
संवाद सहयोगी, हिसार : भगवान परशुराम जनसेवा समिति के तत्वावधान में समिति के मुख्य संरक्षक एचके
संवाद सहयोगी, हिसार : भगवान परशुराम जनसेवा समिति के तत्वावधान में समिति के मुख्य संरक्षक एचके शर्मा की अध्यक्षता में क्रांतिमान पार्क में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रधान विजय ढल, पूर्व पार्षद पंकज दीवान, नरेन्द्र शर्मा, जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान दर्शन कौशिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पंकज दीवान ने कहा कि पार्क में चंद्रशेखर आजाद की विशाल प्रतिमा लगवाई जाए, ताकि पार्क में आने वाले लोग विशेषकर युवा वर्ग उनकी शहादत के बारे में जानकारी ले सकें। विजय ढल ने भी इस सुझाव का समर्थन करते हुए समिति द्वारा नगर में किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की। समिति के संस्थापक योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि जन संगठनों के सहयोग से इस पार्क में जल्द ही आजाद की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस मौके पर समिति के उप प्रधान संतलाल लाल शर्मा, जिला ब्राह्मण सभा के सचिव राममेहर फौजी कैंट इकाई के प्रधान बृजेश पांडेय, पूर्व प्रधान पृथ्वी शर्मा, रामजीलाल मास्टर तेलूराम शर्मा, महावीर शर्मा, सज्जन शर्मा दुर्जनपुर, अशोक शर्मा, बलवंत मुद्गिल, रामस्वरूप पारीक, मास्टर हवा¨सह,
पटवार कानूनगो के प्रधान नरेंद्र शर्मा, राजेश भारद्वाज, सिद्धार्थ गौड़, विकास गौड़, सुधीर गौड़, विकास मलिक, राहुल खटाना, विकास, ललित बांगड,
माईदीन रंगा, राजेंद्र कौशिक, सत्यपाल कौशिक व समिति के सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।