आठवीं की छात्रा बोली- मां-चाचा के बीच गलत संबंध, घर नहीं जाऊंगी
हिसार के पास के एक गांव की आठवीं कक्षाकी छात्रा ने स्कूल से अपने घर जाने से इन्कार कर दिया। उसका कहना था कि उसकी मां का चाचा से अवैध संबंध है।
जेएनएन, हिसार। राजगढ़ रोड क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने स्कूल से घर जाने से मना कर दिया। उसका कहना है कि उसकी मां लगातार उसके साथ मारपीट करती है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने काउंसलिंग की तो लड़की ने उन्हें बताया कि मां और चाचा के बीच अवैध संबंध हैं। चाचा उसे पसंद नहीं करता, इसलिए मां उसके साथ मारपीट करती है। अब पुलिस ने लड़की को बाल आश्रम भिजवाया है।
पुलिस के अनुसार, छात्रा एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह मंगलवार सुबह स्कूल पहुंची तो प्राचार्य और अध्यापकों को बताया कि वह अपने घर नहीं जाना चाहती। लड़की ने कहा कि मां उसके साथ बुरी तरह मारपीट करती है। उसने इस सबंध में पूरी बात बताई। इसके बाद अध्यापकों ने पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़ें: नहर में फेंकने गए थे पूजा सामग्री, हो गई एेसी भूल कि पीट रहे अब सिर
इसके बाद प्रशासन की तरफ से काउंसलर भी पहुंच गई। लड़की ने काउंसलर को पूरी बात बताते हुए कहा कि मां और चाचा के बीच अवैध संबंध हैं। चाचा उसे पसंद नहीं करता अौर वह मां के साथ अपने अवैध संबंध में उसे बाधा समझता है। इस कारण उसकी मां उससे मारपीट करती है।
यह भी पढ़ें: गाड़ी ड्राइव करते समय न करें गूगल मैप का इस्तेमाल, होगा चालान
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और अन्य घरवालों ने उसको खाना भी नहीं दिया है। बाद में लड़की को सीडब्ल्यूसी के पास भी पेश किया गया। लड़की के मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसे बाद में बाल आश्रम में भेज दिया गया। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।