Move to Jagran APP

सिरसा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

एक युवती से दुष्‍कर्म करने की घटना बताई जा रही है। यहां सदर थाना क्षेत्र के गांव की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर महिला थाना डबवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 04:01 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 04:01 PM (IST)
सिरसा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप
युवती का आरोप दुष्‍कर्म कर लड़के ने शादी से इंकार किया, महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

संवाद सहयोगी, डबवाली : सिरसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के गांव की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर महिला थाना डबवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह सिरसा में निजी कंपनी में काम करती थी। वहां रत्ताखेड़ा गांव का राजेश भी कार्यरत था। दोनों में जान-पहचान हुई तो वह उसके घर आने-जाने लगा। जुलाई 2021 में वह अपने दोस्त मुन्नांवाली निवासी रणवीर के साथ उसके घर आया। उससे सोने के जेवरात मांगे। बोला कि उसे किसी कार्य के लिए चाहिए। उस समय घर पर कोई नहीं था।

आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब एक माह बाद स्वजनों को जेवरात का पता चला तो उसने राजेश से जेवरात वापस मांगें। राजेश उसे अपने साथ गांव में ले गया। शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। बाद में कहने लगा कि वह शादी नहीं करेगा। वह वापस घर पहुंची, स्वजनों को आप बीती बताई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर राजेश निवासी गांव रत्ताखेड़ा, रणवीर निवासी गांव मुन्नांवाली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवर की करतूतों से परेशान होकर महिला ने निगला जहर

हिसार: शहर निवासी एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट करने, गलत नजर रखने और उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने देवर से परेशान होकर जहर भी निगल लिया था। मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह घरों में झाडू पौचा लगाने का काम करती है। 12 साल पहले उसकी शादी शहर निवासी एक युवक से हुई थी। उसके पति की जनवरी माह में मौत हो गई थी। अब वह अपने बच्चों सहित सास के साथ रहती है।

उसका देवर भी उनके साथ रहता है। महिला का आरोप है कि उसका देवर नशे का आदी है और वह अपने दोस्तों को बुलाकर घर पर शराब पिलाता है। इस कारण उसके घर पर रोज झगड़े होते है। महिला का आरोप है कि उसका देवर उस पर गलत नजर रखता है। उससे मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है और गाली- गलौच भी करता है। आरोप है कि वह अपनी माता से भी मारपीट करता है। उसने अपने देवर से तंग आकर जहर निगल लिया। जिस कारण उसे घबराहट हो रही थी। तबीयत बिगड़ने पर उसके पड़ोसी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.