सद्भावना संस्था ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
संवाद सहयोगी, हिसार : युवाओं को सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भाग
संवाद सहयोगी, हिसार : युवाओं को सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के उद्देश्य को लेकर सद्भावना संस्था की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संस्था की ओर से गणेश विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सद्भावना संस्था और कृष्णा नगर निवासी संजीव सूरी व उनके परिवार की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें संस्था के अध्यक्ष अमित ग्रोवर, सतीश सोनी, डा. जोगेंद्र मोंगा, सुमित जांगड़ा, पवन सैनी, गौरव नरूला, गो¨वद सैनी, बिट्टू सोनी, साहिल दहिया, भूषण कुकड़ेजा, हितेश रोहिला, अभय बजाज, र¨वद्र पांचाल, अभिमन्यु, अमरदीप ¨सह, बलराम शर्मा, तरूण, सुभाष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कृष्णा नगर से ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन यात्रा शुरू हुई, जिसमें युवाओं व महिलाओं ने रंग गुलाल के साथ जश्न मनाते हुए सातरोड स्थित नहर में भगवान गणेश का विसर्जन किया। कार्यक्रम के आयोजक सद्भावना के सदस्य मोहनलाल ग्रोवर, रानी ग्रोवर, संजीव सूरी, सिम्मी सूरी, जोगेंद्र मोंगा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।