Move to Jagran APP

सिरसा में फर्जीवाड़ा, किसानों से लाखों की धान खरीदी, बंद अकाउंट के चेक थमा दिए, चार नामजद

सिरसा के रानियां का मामला। पुलिस ने एडिशनल मंडी के चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। 12 किसानों से आरोपितों ने लाखों की कीमत की धान खरीदी। हिसाब-किताब के बाद चेक थमा दिए। बैंक पहुंचे तो पता चला खाता दो साल पहले ही बंद हो चुका है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 03:57 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 03:57 PM (IST)
सिरसा में फर्जीवाड़ा, किसानों से लाखों की धान खरीदी, बंद अकाउंट के चेक थमा दिए, चार नामजद
आरोपितों ने पैसे मांगने पर पहले आत्महत्या करने और फिर जान से मारने की धमकी दी।

जागरण संवाददाता, सिरसा। रानियां थाना पुलिस ने धान की फसल खरीद मामले में धोखाधड़ी करने के आरोप में सिरसा की एडिशनल मंडी निवासी नवीन सेठ, सुभाष सेठ तथा गांव करीवाला निवासी सतपाल सिंह व मनजीत सिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। करीवाला व बणी गांव के 12 किसानों ने रानियां पुलिस को शिकायत दी थी।

loksabha election banner

शिकायत में आरोप लगाए कि वर्ष 2018 में खरीफ फसल की खरीद के दौरान आरोपितों ने किसानों से लाखों रुपये की धान खरीद ली। बाद में उन्हें जो चेक दिए, वह बैंक खाता दो साल पहले से बंद था। पीड़ितों का कहना है कि इस मामले में कई बार पंचायतें भी हुईं तथा आरोपितों ने रुपये देने की बात कही। लेकिन अभी तक फसल के रुपये नहीं दिए हैं।

शिकायतकर्ता किसान गुरमीत सिंह ने बताया कि 11 फरवरी 2018 को उसने 275 क्विंटल धान 3050 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करीवाला धर्मकांटा पर तुलवाकर दिया था। आरोपितों ने एक महीने में धान की फसल का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। किसान गुरजंट सिंह ने 123 क्विंटल 95 किलो धान दिया था। इसके तीन लाख 90 हजार 442 रुपये बने थे। हिसाब किताब के बाद आरोपितों ने उसके तीन लाख 56 हजार रुपये नहीं दिए। 

इसी तरह किसान यादविंद्र सिंह ने 288 क्विंटल धान बेचा था। नछत्तर सिंह ने 413 क्विंटल धान 3050 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा था। किसान बलजिंद्र सिंह ने 510 क्विंटल धान 3200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा था। किसान हरमीत सिंह ने 284 क्विंटल 80 किलो धान 3050 रुपये प्रति क्विंटल में तुलवाया था। किसान रिछपाल सिंह ने 20 मई व 22 मई 2018 को 470 क्विंटल धान दिया था, जिसकी कीमत 14 लाख 80 हजार 500 रुपये बनी थी। भूपेंद्र सिंह ने जनवरी 2018 में 200 क्विंटल धान 3600 प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया।

इन किसानों से भी खरीदी धान

सुरजीत सिंह ने 263 क्विंटल धान को 3350 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा था। गांव करीवाला निवासी गुरभेज सिंह ने 27 अप्रैल, दो मई व पांच मई 2018 को 305 क्विंटल धान 3220 रुपये प्रति क्विंटल में नौ लाख 72 हजार 279 रुपये में तुलवाकर दिया था। आरोपितों ने उसे चार लाख 2279 रुपये का चेक दिया। करीवाला के अमरीक सिंह ने 22 मार्च को 227 क्विंटल 40 किलो धान 3050 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से छह लाख 86 हजार 646 रुपये में तुलवाकर दिया था। आरोपितों ने उसे पांच लाख 42 हजार 508 रुपये का चेक दिया।

एक महीने में पेमेंट का वादा कर थमा दिया चेक

बणी निवासी किसान कुलदीप सिंह ने 14 मई 2018 को 335 क्विंटल 81 किलो धान 3050 रुपये में बेचा था। कुल कीमत दस लाख 24,220 रुपये हुई थी। आरोपितों ने एक महीने में धान की पेमेंट करने का आश्वासन दिया था। उसे भी आरोपितों ने छह लाख 31 हजार 710 रुपये का चेक दिया। किसानों ने बताया कि धान खरीद के बाद उनके रुपये नहीं दिए। बाद में आरोपित धमकी देने लगे कि वे आत्महत्या कर लेंगे। बाद में उन्हें किसानों को धमकी दी कि उनसे रुपये मांगे तो जान से मार देंगे। करीवाला पुलिस चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें      


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.