Move to Jagran APP

बेजुबानों के प्रति पूर्व मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्लर का ऐसा अनोखा लगाव, बनीं हॉटेस्ट वेजीटेरियन

मानुषी के पशुओं के अधिकारों और प्रेम के प्रति जागरूक करने के प्रयासों को पेटा (पीपल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) ने सराहा है। मानुषी को 2019 का हॉटेस्ट वेजीटेरियन चुना है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 01:55 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 03:57 PM (IST)
बेजुबानों के प्रति पूर्व मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्लर का ऐसा अनोखा लगाव, बनीं हॉटेस्ट वेजीटेरियन
बेजुबानों के प्रति पूर्व मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्लर का ऐसा अनोखा लगाव, बनीं हॉटेस्ट वेजीटेरियन

रोहतक, जेएनएन। रोहतक की बेटी व पूर्व मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्लर के प्रयासों को पेटा (पीपल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) ने सराहा है। पशुओं के प्रति उनके प्रेम और फैंस को लगातार पशुओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर मानुषी को वर्ष 2019 का हॉटेस्ट वेजीटेरियन भारतीय चुना गया है। पेटा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मानुषी ने अपने खाने से ये साबित कर दिया है कि शाकाहारी खाना हेल्थ के लिए अच्छा होता है। पेटा इंडिया उन्हें एनिमल-फ्रेंडली होने के लिए सम्मानित करता है।

loksabha election banner

अक्सर अपनी खूबसूरती और इंटेलीजेंस के लिए चर्चा में रहने वाली मानुषी का पैट्स के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह अपने डॉग की खाने-पीने से लेकर सभी जरूरतों का बखूबी ख्याल रखती हैं। मानुषी फैंस को अक्सर विभिन्न मंचों से पशुओं के प्रति दया भाव रखने के लिए अपील करती रहती हैं। उनका मत है कि शाकाहार अपनाने से स्वस्थ रहने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है।

मानुषी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। वह यश चोपड़ा बैनर तले बन रही फिल्म पृथ्वीराज में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इससे पहले वह कई फिल्म अवार्ड समारोह में दिखाई दे चुकी हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान और रणवीर कपूर के साथ परफॉर्म भी कर चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी उनके टेलेंट की प्रशंसा एक सम्मान समारोह में कर चुके हैं।

हरियाणा के छोटे से शहर की निवासी रही हैं मानुषी

हरियाणा के छोटे से शहर की निवासी मानुषी छिल्‍लर जब 2017 में मिस वर्ल्‍ड बनीं तो देश और दुनिया में छा गईं। किसी ने सलाह दी कि वे बॉलीवुड में अपनी किस्‍मत आजमा सकती हैं। बस फिर क्‍या था पेशे से डॉक्‍टर मानुषी छिल्‍लर ने मुंबई में ही अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने का मन बनाया। मगर अब इस मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई। जिसके तहत मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में अभिनय के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई एक साथ नहीं कर पाई। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने उनके मुंबई के मेडिकल कालेज में माइग्रेशन के लिए आवेदन को निरस्त कर दिया था। रोहतक (हालांकि उनका परिवार मूल रूप से झज्जर का रहने वाला है।) से ताल्लुक रखने वाली मानुषी छिल्लर ने जब मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीता, तब सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं। यह कालेज पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्ध है। अब उन्हें इसी विश्वविद्यालय से पढ़ाई करनी है।

मिस वर्ल्ड की वजह से एक साल पढ़ाई से ब्रेक लिया

मिस वर्ल्‍ड की तैयारियों के कारण उन्होंने एक साल पढ़ाई से ब्रेक भी लेना पड़ा था। खिताब जीतने के बाद उनकी बॉलीवुड में डिमांड बढने लगी। साथ ही मानुषी का रूझान भी बॉलीवुड की तरफ हो चुका था। मानुषी का पृथ्वीराज फिल्म के लिए चयन किया गया है। बड़े बैनर तले बन रही इस फिल्म में मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज चौहान की पत्नी का रोल निभाने जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.