Move to Jagran APP

कांग्रेस को अलविदा कहने वाले प्रो.संपत सिंह ने थामा भाजपा का साथ

संपत सिंह नलवा से कांग्रेस की टिकट पर दावेदार थे मगर उनकी टिकट काट दी गई और उनकी जगह रणधीर पनिहार जिन्‍हें कुलदीप बिश्‍नोई का खास माना जाता है उन्‍हें टिकट दी। इससे वो नाराज थे

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 02:17 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 02:17 PM (IST)
कांग्रेस को अलविदा कहने वाले प्रो.संपत सिंह ने थामा भाजपा का साथ
कांग्रेस को अलविदा कहने वाले प्रो.संपत सिंह ने थामा भाजपा का साथ

हिसार, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री प्रो. संपत सिंह किस दल में शामिल होंगे, इसकी अटकलें खत्‍म हो चुकी हैं। संपत सिंह आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। उनकी तरफ से सोमवार को कांग्रेस से अलविदा कह दिया गया था। कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद प्रो. संपत ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव गृह मंत्री अमित शाह की महम में 4 बजे रैली थी। उस रैली में पूर्व वित्तमंत्री पार्टी में ज्वाइन की। प्रो. संपत पहले ही चुनाव में आदमपुर, नलवा सहित अन्य सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध करने का ऐलान कर चुके है। पहले संपत सिंह ने बरवाला में ही पार्टी ज्‍वाइन करनी थी, मगर अमित शाह का कार्यक्रम रद होने के चलते वो महम में गए।

loksabha election banner

गौरतलब है कि संपत सिंह नलवा से कांग्रेस की टिकट पर दावेदार थे, मगर उनकी टिकट काट दी गई और उनकी जगह रणधीर पनिहार जिन्‍हें कुलदीप बिश्‍नोई का खास माना जाता है, उन्‍हें टिकट दी गई। इसके बाद संपत सिंह पार्टी से नाराज हो गए और सोमवार को एक प्रैस वार्ता में कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। महज एलान ही नहीं बल्कि तीन से चार हलकों में कांग्रेस प्रत्‍याशियों का विरोध करने की भी बात कही है। वहीं वे पूर्व सीएम हुड्डा के टिकट कटने पर फोन नहीं करने से भी नाराज हैं और उन्‍होंने सारे प्रकरण के लिए कुलदीप बिश्‍नोई को जिम्‍मेदार ठहराया है।

गृह मंत्री अमित शाह की बरवाला रैली इसलिए स्थगित

भारतीय जनता पार्टी के बरवाला के प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया सहित आस-पास की विधानसभा के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पहुंच रहे गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को नहीं आए। उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है। कैबिनेट की बैठक होने के कारण कार्यक्रम स्थगित करने की बात कही गई। रैली को लेकर पार्टी की तरफ से तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। अधिकारियों ने भी मंगलवार को दौरा कर लिया था।

भाजपा की तरफ से बरवाला में अमित शाह की रैली आयोजित की थी। दोपहर को अमित शाह के पहुंचने का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था। मगर मंगलवार सुबह शाह के रैली स्थगित करने का मैसेज प्रशासन और पार्टी के पास पहुंच गया। भाजपा पदाधिकारियों को मैसेज मिलने के बाद तैयारियां भी रोक दी गई हैं। रैली की तैयारियों के लिए पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से दिन रात एक ही जा रही है। माना जा रहा है कि हिसार रैली कैबीनेट की बैठक के चलते रद की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.