Move to Jagran APP

राजस्थान के चुनाव का हरियाणा पर पड़ेगा सीधा असर, भाजपा पाताल जाएगी : हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राजस्थान चुनाव का सीधा असर हरियाणा की राजनीति पर पड़ेगा। यहीं से भाजपा शिखर तक पहुंची थी और यहीं से पाताल जाएगी।

By Edited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 12:07 PM (IST)
राजस्थान के चुनाव का हरियाणा पर पड़ेगा सीधा असर, भाजपा पाताल जाएगी : हुड्डा
राजस्थान के चुनाव का हरियाणा पर पड़ेगा सीधा असर, भाजपा पाताल जाएगी : हुड्डा

हिसार/बरवाला] जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राजस्थान चुनाव का सीधा असर हरियाणा की राजनीति पर पड़ेगा। यहीं से भाजपा शिखर तक पहुंची थी और यहीं से पाताल जाएगी। राजस्थान का हमारे प्रदेश से रोटी-बेटी का नाता है। इसलिए हरियाणा के सभी कार्यकर्ता राजस्थान के हर गांव तक पहुंचें और भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करें। हुड्डा ने कहा कि इनेलो अब दल नहीं दल दल हो गया है।

loksabha election banner

इनेलो भाजपा की बी टीम है और विधानसभा और उसके बाहर मिलकर भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जनता उनके साथ है। एसवाईएल पर इनेलो लोगों को भाजपा के सबका साथ सबका विकास नारे की तरह भ्रमित कर रही है। अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि यह मामले कोर्ट में विचाराधीन है। मंदिर बनने पर वे भी ज्योत लगाने वहां जाएंगे। पार्टी सिंबल पर निगम चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी तय करेगी। हुड्डा ने रैली में सुरक्षित हरियाणा, शिक्षित हरियाणा, विकसित हरियाणा का नारा भी दिया। वे रविवार को बरवाला की मॉडर्न मंडी में आयोजित सातवें चरण की जनक्रांति रथयात्रा रैली को संबोधित कर रहे थे।

यात्रा को राजस्थान चुनाव के कारण रोक दिया गया है। 11 दिसंबर से रथयात्रा जिले की हर विधानसभा में घूमेगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राजस्थान जाकर हर कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए। दोनों प्रदेश में गहरा नाता होने के कारण यहां के लोगों का दायित्व ज्यादा बढ़ जाता है। वहां पर हो रहे चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की है।

इनेलो पर विश्वास करना शिकंजे में गर्दन फंसाना इनेलो पर कटाक्ष करते हुए हुड्डा ने कहा कि जहां तक इनेलो की बात है यह पार्टी घरेलू कलह के दल-दल में फंसी है। इनेलो राज में मची लूट में चौटाला परिवार के दोनों पक्षों की या तो भागीदारी रही या इनकी सहमती रही है। लूट, दहशत और जुल्म का विरोध किसी पक्ष ने नहीं किया। हुड्डा ने कहा कि इनमें से किसी पर विश्वास करना शिकंजे में गर्दन फंसाने जैसा है। हुड्डा ने कहा कि वह तो पिछले चार साल से कह रहे हैं कि इनेलो भाजपा की बी टीम है। एसवाईएल पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार इसके निर्माण के प्रति गंभीर नहीं है और मुख्य विपक्षी दल इनेलो ड्रामा कर रही है। इनेलो लोगों को भाजपा की तरह भ्रमित कर रही है।

रैली में हुड्डा ने यह की घोषणा
- बुढ़पा पेंशन तीन हजार रुपये प्रति माह करेंगे।
- पूरी बिजली आधे दाम पर देंगे।
- गरीबों और किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
- बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे।
- सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए निशुल्क फार्म उपलब्ध करवाएंगे।

भाजपा का नारा काम की बात छोड़ो और भाईचारा तोड़ो : दीपेंद्र
रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी इतने लोग नहीं पहुंचते हैं, जितने इस रैली में आए हैं। भाजपा सरकार में अर्थव्यवस्था चौपट हुई है। किसान कर्ज के नीचे दब गया है। अपराध में प्रदेश नंबर वन है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चार साल में एक भी गरीब को छत नहीं मिली है न ही कोई विकास ही विकास हुआ। भाजपा का एक ही नारा है काम की बात छोड़ो और भाईचारा तोड़ो। दीपेंद्र ने कहा कि इनेलो लगातार छह चुनाव हार चुकी है, लेकिन सबक नहीं लिया। इनेलो भाजपा के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधने में लगी है।

ये रहे मौजूद इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल मलिक, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रघुबीर कादयान, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व विधायक राम भगत शर्मा, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, जगदीश जिंदल, धर्मवीर गोयत, पूर्व विधायक रणधीर सिंह और रामनिवास घोड़ेला आदि ने संबोधित किया। व्यापार मंडल के प्रधान जयनारायण राजलीवाला, पम्मी सरदार तथा गौरव संपत सिंह और साहिल भयाना हांसी ने पूर्व मुख्यमंत्री को तलवारें भेंट की। वहीं इनेलो छोड़ कर हर्ष बामल कांग्रेस में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.