Move to Jagran APP

निगम यूनियन के ईकाई प्रधान पद के लिए पूर्व व निवर्तमान प्रधान आमने-सामने

जागरण संवाददाता हिसार नगर निगम में नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान पद के लिए प

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 02:10 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 06:38 AM (IST)
निगम यूनियन के ईकाई प्रधान पद के लिए पूर्व व निवर्तमान प्रधान आमने-सामने
निगम यूनियन के ईकाई प्रधान पद के लिए पूर्व व निवर्तमान प्रधान आमने-सामने

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम में नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान व निवर्तमान प्रधान आमने-सामने आ गए हैं। सोमवार 12 बजे तक प्रधान पद के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि थी। प्रधान पद के लिए केवल दो ही प्रत्याशी मैदान में उतरे, जिन्होंने इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। अब 13 नवंबर को प्रधान पद के लिए सुबह 7 बजे से सायं 4 बजे तक बैलेट पेपर पर चुनाव आयोजित किए जाएंगे। चुनाव व्यवस्थित तरीके से संपन्न हों इसके लिए चुनाव अधिकारी व यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील कांगड़ा को नियुक्त किया गया है। उनकी देखरेख में ये चुनाव होंगे।

loksabha election banner

------------------

जीप और साइकिल में होगी टक्कर

दोनों प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी ने चुनाव चिह्न भी वितरित कर दिए हैं। इसमें निवर्तमान ईकाई प्रधान प्रवीन कुमार को साइकिल और पूर्व प्रधान जिले सिंह को जीप का चुनाव चिह्न दिया है। ऐसे में अब प्रधान पद के लिए जीप और साइकिल में दौड़ शुरू हो गई है। निवर्तमान प्रधान से जहां कर्मचारी हितों में कार्य करते हुए अपना कार्य काल समाप्त किया, वहीं अब वे दूसरी पारी की शुरुआत की उम्मीद लगाए चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं जिले सिंह साल 2010 व उसके बाद लगातार दो बार प्रधान रहे चुके हैं। वे तीसरी बार प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। दोनों में से प्रधान के चयन के बाद 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन होगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ करीब 33 साल पहले बना, जिसने विभिन्न प्रधानों ने कर्मचारियों को उनके अधिकारी दिलाने के लिए संघर्ष किए।

------------------

दोनों ने कर्मचारियों को अपने बेहतर कार्य गिनवाने किए शुरू

वर्तमान प्रधान प्रवीन कुमार ने अपने प्रधान पद के कार्यकाल में कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों को पर्चे के माध्यम से और मौखिक रूप से जानकारी देते हुए मतदान करने की अपील की। प्रवीन कुमार ने कहा कि ईसीआर सर्विस बुक पूरी हुई। एसीपी लगवाई। सहित करीब 15 बेहतर कार्य गिनवाए। वह हड़ताल में कर्मचारियों के नेतृत्व की अपनी ताकत व सहयोग के बारे में बताया। वहीं जिले सिंह ने भी अपने कार्यकाल में किए गए कार्य की जानकारी देते हुए वोट की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.