Move to Jagran APP

कहर बन बरसी धुंध, कई वाहन भिड़े, एक की मौत, आज से मौसम साफ

आधा मार्च बीतने को है और ऐसे में धुंध को देख लोग हैरान नजर आए। वाहन रेंगते रहे तो केवल केएमपी एक्‍सप्रेस वे पर करीब 12 वाहन टकरा गए और एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 11:13 AM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 11:13 AM (IST)
कहर बन बरसी धुंध, कई वाहन भिड़े, एक की मौत, आज से मौसम साफ
कहर बन बरसी धुंध, कई वाहन भिड़े, एक की मौत, आज से मौसम साफ

हिसार, जेएनएन। प्रदेश में इस बार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बार बार बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शनिवार को भी कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके कारण रविवार को सुबह ही गहरी धुंध छा गई। आधा मार्च बीतने को है और ऐसे में धुंध को देख लोग हैरान नजर आए। वाहन रेंगते नजर आए तो कई जगह टकरा भी गए। केएमपी एक्‍सप्रेस पर करीब 12 वाहन टकरा गए और एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई अभी मृतक की पहचान नही हो सकी है। युवक की कार की टक्‍कर हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

loksabha election banner

बारिश और ओलावृष्टि से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। इस महीने का तीसरा पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को पास हुआ तो कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश कर गया। इससे कुछ इलाके फतेहाबाद के रतिया, हिसार के बरवाला और नारनौंद में तो सड़कों और खेतों में ओलों की चादर बिछी दिखाई दी। वहीं पानीपत और कैथल जिले में भी कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। किसानों का कहना था कि ओलावृष्टि के कारण सबसे अधिक नुकसान गेहूं, सरसों और चने की फसल में हुआ है। बारिश और ओलावृष्टि से ठंड भी बढ़ गई है। रविवार की सुबह लोगों ने फिर से गर्म वस्‍त्रों को ढूंढना शुरू कर दिया। फरवरी महीने की तरह की सर्दी का अहसास हुआ।

आज से मौसम साफ होने की उम्मीद

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में रविवार से मौसम खुश्क रहने की संभावना है। अभी तक पुरवाई हवाएं चल रही थीं। रविवार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। जिसके कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

एमएम में बारिश का आकड़ा

अंबाला     7.6

कुरुक्षेत्र     8

यमुनानगर   6.6

करनाल      8.4

पानीपत     15.0

कैथल      17.5

हिसार      0.1

सिरसा     बूंदाबांदी

फतेहाबाद  3

तापमान की स्थिति

जिला        अधिकतम     न्यूनतम

करनाल      24.6          10.5

कैथल       19.0           8.0

कुरुक्षेत्र      19             11

पानीपत      20             11

हिसार     22.8          11.4

सिरसा      20              11

फतेहाबाद   20              12

झज्जर      23              12

दादरी      21               10

रोहतक     22              14

भिवानी     20              11

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.