Move to Jagran APP

पहली बार 6 घंटे में देखिए 10 दिन मंचन वाली रामायण, उर्दू, संगीत, शेरो-शायरी का लगेगा तड़का

पारसी रंगमंच की शैली में तैयार की गई है रामायण, हरियाणा में इस तरह की रामायण की प्रस्तुति पहली बार अभिनय रंग मंच द्वारा की जा रही है।

By Edited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 10:13 AM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 05:08 PM (IST)
पहली बार 6 घंटे में देखिए 10 दिन मंचन वाली रामायण, उर्दू, संगीत, शेरो-शायरी का लगेगा तड़का
पहली बार 6 घंटे में देखिए 10 दिन मंचन वाली रामायण, उर्दू, संगीत, शेरो-शायरी का लगेगा तड़का

जेएनएन,हिसार  : शहर में कई जगह रामलीला का मंचन किया जा रहा है, लेकिन आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में रोजाना मंचन देखना भी संभव नहीं है। खासतौर पर बच्चे रामलीला देखना बेहद पसंद करते हैं। उनके मन में रामलीला देखने के लिए उत्साह रहता है, लेकिन रविवार से ओपी जिंदल ज्ञान केंद्र में भी रामायण का मंचन होने जा रहा है। खास बात है कि तीन दिनों के अंदर ही पूरी रामायण कलाकारों द्वारा दिखाई जाएगी। रोजाना दो घंटे चलने वाली रामायण में 25 से ज्यादा कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। अभिनय रंगमंच और रियाज अकादमी की ओर से दिखाई जाने वाली रामायण की सबसे विशेष बात रहेगी कि इसमें रामायण के सभी सीन दर्शकों को दिखाए जाएंगे, लेकिन कुछ सीन में संवाद नहीं होगा। लेकिन दर्शकों को पूरी रामायण देखने का मौका मिलेगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है।

loksabha election banner

कलाकारों द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। वहीं अभिनय रंगमंच के प्रधान मनोज बंसल का कहना है कि रामलीला हमेशा शहर में होती है रही है, लेकिन यह एक अलग तरह की रामायण तैयार की गई है। इस प्रस्तुति में रामायण के मुख्य किस्सों को संगीत के माध्यम से जोड़ा गया है। एक नाटक की भांति रामायण तैयार की गई है। बॉक्स पहली बार देखने को मिलेगी इस तरह की रामायण यह प्रस्तुति यशवंत सिंह टोहानवी द्वारा लिखी रामायण पर आधारित है। पारसी रंगमंच की शैली में तैयार की गई इस प्रस्तुति में उर्दू, संगीत, नृत्य, शेरो-शायरी और कविताओं का प्रयोग कर बेहतर बनाया गया है। हरियाणा में इस तरह की रामायण की प्रस्तुति पहली बार अभिनय रंग मंच द्वारा की जा रही है। इसकी परिकल्पना और निर्देशन मनीष जोशी द्वारा किया गया है। नृत्य सरंचनाएं मशहूर नृत्यांगना डा. राखी दुबे द्वारा की गई हैं ।

छह महीने से चल रही हैं तैयारियां, ओपन में दिखाई जाएगी रामायण
वहीं रविवार से दिखाई जाने वाली रामायण को लेकर पिछले छह महीने से तैयारियां चल रही है। इसमें 25 से अधिक महिला एवं पुरुष कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं मंच पर किरदार निभाने वाले कलाकारों के पीछे कोई पर्दा भी नहीं लगा होगा। पूरी रामायण ओपन में दिखाई जाएगी। वहीं इस रामायण को देखने के लिए शहरवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

ये कलाकार निभाएंगे मंच पर किरदार 
इस रामायण में दीपक शर्मा, तेजेंदर, निशा, भवनेश, अपूर्व, सुमित , रोहित, मंदीप दहिया, राजेश भादू, एकलव्य चौधरी, मुकेश, अर्चना गोवेर्धन,रचना, अर्चना गौतम, आयुषी, अनूप, विशाल, राज¨वदर, गौरव खैरवाल, अरुण, नरेंद्र, विक्रम और साक्षी द्वारा किरदार निभाए जाएंगे।

 - आजकल किसी के पास रोजाना रामलीला देखने के लिए समय नहीं है। लेकिन मंच की ओर से तीन दिनों तक रोजाना दो-दो घंटे में पूरी रामायण दिखाई जाएगी। टीम की सभी तैयारियां पूरी है।
- मनीष जोशी, डायरेक्टर, रामायण।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.