Move to Jagran APP

कॉलेजों की पहली कट ऑफ लिस्‍ट जारी, जानें किस कॉलेज में कितने प्रतिशत वालों का होगा दाखिला

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। कोरोना के चलते इस बार मेरिट लिस्ट सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल पर जारी की गई। भीड़ से बचने के लिए कॉलेजों में लिस्ट चस्पा नहीं की गई।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 10:48 AM (IST)
कॉलेजों की पहली कट ऑफ लिस्‍ट जारी, जानें किस कॉलेज में कितने प्रतिशत वालों का होगा दाखिला
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई।

हिसार, जेएनएन। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। कोरोना के चलते इस बार मेरिट लिस्ट सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल पर जारी की गई। भीड़ से बचने के लिए कॉलेजों में लिस्ट चस्पा नहीं की गई। वहीं लिस्ट को पीडीएफ फाइल में डाउनलोड का ऑप्शन भी दिया गया था। जिससे विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट फाइल को डाउनलोड कर अपना-अपना नाम चेक कर लिया। हालांकि कई कॉलेजों की मेरिट लिस्ट में अंको की गड़बड़ी मिली।

loksabha election banner

जिसके चलते उच्च विभाग ने शाम 6 बजे के करीब मेरिट लिस्ट को पोर्टल से हटा कर रिवाइज लिस्ट जारी करने की सूचना दी। हालांकि देर शाम तक रिवाइज लिस्ट जारी नहीं की गई थी। गौरतलब है कि शहर के 6 कॉलेजो में 50 हजार के करीब आवेदन आए थे। जिनमें से गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सर्वाधिक 18642 आवेदन किए गए थे। वहीं दूसरे स्थान पर डीएन कॉलेज में सबसे अधिक आवेदन किए गए। गर्वनमेंट कॉलेज में बीकॉम की कटऑफ 102.8 पर पहुंच गई है।  

अंक अधिक होने पर भी लिस्ट में नहीं आया नाम -

कई विद्यार्थी अधिक अंक होने के बावजूद मेरिट लिस्ट में नाम ना आने पर कॉलेजों में शिकायत करने पहुंचे। कॉलेजों की ओर से इन विद्यार्थियों से लिखित में शिकायत लेकर विभाग के पास भेजी गई है। विद्यार्थियों का कहना था कि 63 फीसद वालों का नाम लिस्ट में शामिल है, जबकि 80 फीसद वालों का नाम लिस्ट में नहीं था।

शहर के कॉलेजों में जारी कट ऑफ लिस्ट -

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज

संकाय - ऑल इंडिया ऑपन - हरियाणा ऑपन जनरल - हरियाण ईडब्लूएस - एससी - बीएससी

बीए - 98.2 - 93.0 - 76.4 - 82.4 - 77.2 - 75.4

बीकॉम - 102.8 - 99.2 - 96.2 -89.2 - 93.6

बीएससी मेडिकल - 96.4 - 91.4 - 89.4 - 70 - 76

बीएससी नॉन मेडिकल - 97.2 - 93.2 - 91.2 - 70 - 76

जाट कॉलेज -

संकाय - ऑल इंडिया ऑपन - हरियाण ऑपन जनरल - हरियाणा ईडब्लूएस - एससी - बीसीए

बीए - 87.6 - 80 - 50.8 - 49.8 - 60

बीएस नॉनमेडिकल - 84.6 - 78.2 - 60.4 - 54.4 - 58.2

बीएससी मेडिकल - 85.4 - 81 - 75.2 - 75.2 - 61.8

बीसीए - 83.2 - 72.8 - 54.8 - 65.8 - 58.2

बीकॉम - 95 - 86.6 - 64.8 - 79.8 - 62

गवर्नमेंट वूमन कॉलेज -

संकाय - ऑल इंडिया ऑपन - हरियाणा ऑपन जनरल - एचओजीएसईडब्लूएस - एससी - बीसीए

बीए - 95.4 - 78.6 - 74.2 - 72.8 - 59.4 - 57

बीएससी मेडिकल - 94.2 - 73.3 - 84.6 - 68.8 - 64.6 - 58.6

बीए ज्योग्राफी ऑनर्स - 95 - 83.6 - 0 - 69.6 - 0 - 69.2

बीकॉम - 97 - 86.4 - 71.6 - 75.6 - 68.4 - 64.2

डीएन कॉलेज -

संकाय - ऑल इंडिया ऑपन - हरियाणा ऑपन जनरल - एचओजीएसईडब्लूएस - एससी - बीसीए

बीए - 92 - 86.2 - 74.8 - 71.2 - 68.8

बीएससी मेडिकल  -  91 - 85.8 - 80.6 - 75.8 -77.2

बीकॉम - 100.2 - 97 - 94 - 87.4 - 90.6

बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 93- 81.8 - 78.8 - 53

कॉलेजों में दाखिले का शेडयूल -

फीस सबमिट - 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर

दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी - 8 अक्टूबर

फीस सबमिट - 8 से 12 अक्टूबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.