Move to Jagran APP

हिसार के युवा फुटबॉलरों पर भी चढ़ा फीफा व‌र्ल्ड कप का रंग

खेलों में हरियाणा प्रदेश हमेशा अपनी अलग पहचान के लिए जाना जाता रहा है। खेल कोई भी हो, यहां के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना नाम चमकाया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 03:35 PM (IST)
हिसार के युवा फुटबॉलरों पर भी चढ़ा फीफा व‌र्ल्ड कप का रंग
हिसार के युवा फुटबॉलरों पर भी चढ़ा फीफा व‌र्ल्ड कप का रंग

जेएनएन, हिसार : खेलों में हरियाणा प्रदेश हमेशा अपनी अलग पहचान के लिए जाना जाता रहा है। खेल कोई भी हो, यहां के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना नाम चमकाया है। वहीं रूस में शुरू हुए फीफा विश्व कप में फुटबॉल के खिलाड़ी अपना खेल कौशल दिखा रहे है, वहीं हिसार में भी फुटबॉल के खिलाड़ियों में जोश देखते ही बनता है। यहां के जाट कॉलेज मैदान में फुटबॉल खिलाड़ी रोजाना गोल करते हुए देखने जाते है। इन खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को देखकर ऐसा लगता है कि फुटबॉल में भी हमारे प्रदेश के खिलाड़ी किसी से कम नहीं है और यहां के खिलाड़ियों में भी फुटबॉल का खुमार छाया हुआ है।

loksabha election banner

जाट कॉलेज मैदान में फुटबॉल का अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों का कहना है कि हमे आगे बढ़ने के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी हम एक बेस्ट खिलाड़ी बन पाएंगे। वहीं रूस में चल रहे फीफा व‌र्ल्ड कप का खुमार हिसार में भी देखने को मिल रहा है, वहीं खिलाड़ियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

खिलाड़ियों को मेहनत करने की जरूरत है। यदि खिलाड़ियों में कुछ करने का जुनून हो तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकते है। खेल अभ्यास के समय खिलाड़ियों को नई-नई तकनीक बताई जाती है।

- जगदीप, कोच, फुटबॉल

मुझे रसिया की टीम काफी अच्छी लगती है। वहां के खिलाड़ियों का खेलने का अलग ही तरीका होता है। उन खिलाड़ियों को नई-नई तकनीक आती है। हमे भी काफी मेहनत करने की काफी जरूरत है।

- नेहा, खिलाड़ी मुझे ब्राजील की टीम पसंद है। वहां के खिलाड़ी काफी अच्छा खेलते है। हमे प्रैक्ट्रिस का समय बढ़ाने की जरूरत है। तभी हम आगे बढ़ पाएंगे।

मैं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुका हूं।

सुमित, खिलाड़ी स्पेन के खिलाड़ियों की प्रैक्टिस काफी बेहतर है। हमे भी आगे बढ़ने की जरूरत है। इसके लिए हम काफी मेहनत करेंगे, ताकि फुटबॉल प्रतियोगिता में हमारा लेवल उच्च स्तर तक जा सके।

संजय, खिलाड़ी आज फुटबॉल में खिलाड़ियों का रूझान बढ़ता जा रहा है। फुटबॉल ऐसा खेल है। इसे खेलने पर शरीर बिल्कुल फिट रहता है। यदि हमे बेस्ट प्लेयर बनना है तो इसके लिए हमे अभी से मेहनत करनी होगी।

संजीव, खिलाड़ी

यहां जाट कॉलेज में काफी खिलाड़ी अभ्यास करने आते है। कोच की ओर से बेहतरीन अभ्यास कराया जा रहा है। बस हमे लगन से मेहनत करने की जरूरत है, तभी हम आगे बढ़ पाएंगे।

सुमित जाखड़, खिलाड़ी हमे अभ्यास का समय बढ़ाना होगा। ज्यादा से ज्यादा प्रेक्ट्रिस कर हमे फुटबॉल खेलने की तकनीक सीखनी होगी। तभी हम फुटबॉल खेलने में कामयाब हो सकेंगे।

हितेश, खिलाड़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.