Move to Jagran APP

रोहतक में पालीथीन में सड़क पर पड़ा मिला भ्रूण, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

रोहतक के नेहरू कालोनी के रहने वाले रोहित ने बताया कि जाट भवन के पास एक होटल में रिसेप्शन की नौकरी करता है। वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। दिल्ली रोड पर कटारिया टाइल्स के पास पहुंचते ही काले रंग की एक पालीथीन दिखाई दी।

By Naveen DalalEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 06:09 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 06:09 PM (IST)
रोहतक में पालीथीन में सड़क पर पड़ा मिला भ्रूण, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला
रोहतक में काले रंग के पालीथीन में भ्रूण।

रोहतक, जागरण संवाददाता। रोहतक के दिल्ली रोड पर काले रंग की पालीथीन में बच्चे का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। किसी महिला ने गर्भपात कराकर भ्रूण को पालीथीन में यहां पर फेंक रखा था। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

किसी महिला ने गर्भपात कराकर सड़क पर फेंक दिया भ्रूण

नेहरू कालोनी के रहने वाले रोहित ने बताया कि जाट भवन के पास एक होटल में रिसेप्शन की नौकरी करता है। सुबह करीब आठ बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। दिल्ली रोड पर कटारिया टाइल्स के पास पहुंचते ही काले रंग की एक पालीथीन दिखाई दी, जिसमें एक भ्रूण के हाथ-पैर भी दिख रहे थे। भ्रूण देखने पर तीन से चार माह का लग रहा था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। जिसके बाद भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसी महिला ने अपने बच्चे की पहचान छिपाने के लिए गर्भपात कराकर भ्रूण को यहां पर फेंका है। भ्रूण किसने और किस समय डाला इसका पता करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रोहित की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केेस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही महिला का पता लगा लिया जाएगा।

इधर... चोरी कर रहे युवक का रंगहाथ पकड़ा

रोहतक के शहर के डेयरी मुहल्ले में रात के समय मकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे एक आरोपित को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। डेयरी मुहल्ले के रहने वाले राजेंद्र ने बताया कि बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ अंदर वाले मकान में सो रहा था। तड़के करीब 3 बजे उसकी आंख खुली, जिसके बाद वह बाहर वाले मकान के पास पहुंचा। वहां पर मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो एक युवक अलमारी से सामान चोरी कर रखा था। जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपित ने अपना नाम डेयरी मुहल्ला निवासी कर्मबीर बताया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया। राजेंद्र की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.