पत्नी और ससुरालियों से तंग आकर व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
जागरण संवाददाता हिसार हिन्दवान गांव में 40 वर्षीय श्यामलाल ने पत्नी सरोज और उसके परिवार से
जागरण संवाददाता, हिसार: हिन्दवान गांव में 40 वर्षीय श्यामलाल ने पत्नी सरोज और उसके परिवार से तंग होकर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता पृथ्वी सिंह के बयान पर फतेहाबाद के भोडिया गांव निवासी पत्नी सरोज, जगदीश, कृष्णा, मनीष पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार श्यामलाल की शादी 2012 में सरोज के साथ हुई थी। उसके बाद पत्नी के साथ उसका विवाद रहता था। श्यामलाल अलग मकान बनाकर भी रहने लगा लेकिन झगड़े कम नहीं हुए। उसकी पत्नी बार-बार नाराज होकर घर चली जाती थी। एक जुलाई को भी सरोज घर चली गई थी। 27 जुलाई को श्यामलाल उसको लेने गया लेकिन सरोज ने आने से मना कर दिया। श्यामलाल परेशान होकर उसी दिन घर आ गया। 28 जुलाई को वह सुबह खेत में गया और बाद में उसने अपने बड़े भाई सोमनाथ को फोन कर कहा कि उसने ससुराल पक्ष से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया है। गांव के अन्य लोगों के साथ सोमनाथ खेत में पहुंचा और श्यामलाल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है।