Move to Jagran APP

शर्मनाक : पिता ने किया 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, उधर ससुर ने बहू की अस्‍मत लूटी

16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसका पिता उस पर गलत नीयत रखता है। पिछले माह वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 02:00 PM (IST)
शर्मनाक : पिता ने किया 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, उधर ससुर ने बहू की अस्‍मत लूटी
शर्मनाक : पिता ने किया 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, उधर ससुर ने बहू की अस्‍मत लूटी

रोहतक, जेएनएन। पिता वो शख्‍स है जिसके साये में एक परिवार महफूज होकर पलता बढ़ता है। मगर कुछ पिता ऐसे भी हैं जो अपने साये में पलने वालों के लिए रक्षक की बजाय भक्षक बन बैठते हैं। रोहतक में ऐसा ही मामला सामना आया है।  अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में 16 वर्षीय बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। इसके अलावा महम में पुत्रवधु ने ससुर पर दुष्कर्म करने और अन्यससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है।

loksabha election banner

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का रहने वाला एक परिवार काफी समय से अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहता है। पुलिस को भेजी गई शिकायत में 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसका पिता उस पर गलत नीयत रखता है। पिछले माह वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपित पिता ने धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा।

पिता की धमकी के डर से पीडि़ता अन्य परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश अपने घर चली गई। जिसके बाद अब पीडि़ता ने पोस्ट के माध्यम से अपनी शिकायत अर्बन एस्टेट थाने में भेजी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पीडि़ता का मेडिकल कराने के लिए उससे संपर्क किया गया है। पीडि़ता के रोहतक पहुंचने के बाद उसका मेडिकल कराया जाएगा।

इसके अलावा महम की रहने वाली महिला ने भी ससुरालियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। महम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने भी अपने पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति ने देवर को उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए प्रेरित किया। किसी तरह महिला ने अपनी इज्जत बचाई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.