फसल अवशेषों का प्रबंधन करने वाले किसान होंगे सम्मानित
जागरण संवाददाता, हिसार : प्रदेश में किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने के बारे
जागरण संवाददाता, हिसार : प्रदेश में किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने के बारे में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पराली प्रबंधन के लिए कष्टम हाय¨रग केंद्रों की सुविधा किसानों को मुहैया करवाई जाएगी। यह बात हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखि ने शुक्रवार को वीडियो कॉफ्रेंस से प्रदेशभर के सभी कृषि अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने फसल अवशेष को जलाने की बजाए उसका समूचित प्रबंधन किया है, ऐसे किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। इस कड़ी में स्थानीय स्तर पर ब्लॉक, उप मंडल व जिला स्तर पर शिविरों का आयोजन कर फसल प्रबंधन वाले किसानों को सम्मानित किया जाए, ताकि दूसरे किसान इनसे प्रेरणा लेकर इस दिशा में कार्य करें।
उन्होंने कहा कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में कृषि विभाग एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करेगा। समारोह में मुख्यमंत्री हरियाणा मुख्यअतिथि के रूप में भाग लेंगे। समारोह का मुख्य मकसद फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता एवं फसल अवशेष प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी करना है। कृषि विभाग अपने-अपने जिला से संबंधित ऐसे किसानों की पहचान कर सूची तैयार कर लें।
वीडियो कॉफ्रेंस में डीडीपीओ अश्वीर नैन, जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सहरावत, उप निदेशक सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग डॉ. साहिब गोदारा, उप निदेशक कृषि विनोद फौगाट सहित अन्य कृषि विकास अधिकारी उपस्थित थे।