Move to Jagran APP

धान की फसल कटते ही जलाने लगे पराली, हरियाणा में एक दिन में 55 जगहों पर लगी मिली आग

प्रदेश के विभिन्न जिलों में पराली की आग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। अभी सीजन को शुरू हुए छह दिन ही बीते हैं कि हर दिन पहले के मुकाबले आग के अधिक मामले मिल रहे हैं। बुधवार तक हरियाणा में 175 जगह पराली जलाई गई है

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 11:14 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 11:14 AM (IST)
धान की फसल कटते ही जलाने लगे पराली, हरियाणा में एक दिन में 55 जगहों पर लगी मिली आग
किसान पराली जलाने लगे हैं और नवंबर तक प्रदूषण से हालात खराब हो सकते हैं

हिसार, जेएनएन। धान की फसल कटते ही किसान पराली जलाने लगे हैं। मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद प्रदेश के विभिन्न जिलों में पराली की आग रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। अभी सीजन को शुरू हुए छह दिन ही बीते हैं कि हर दिन पहले के मुकाबले आग के अधिक मामले मिल रहे हैं। मंगलवार तक जहां 120 स्थानों पर आग पाई गई थी, वह महज एक दिन में बढ़कर 175 तक पहुंच गई है। बुधवार को प्रदेश में 55 स्थानों पर आग सेटेलाइट में कैद हुई है। ऐसे में यह आंकड़ा इसी प्रकार बढ़ता रहा तो इस बात से गुरेज नहीं किया जा सकता कि अक्टूबर व नवंबर में हालात बद से बदत्तर हो जाएं। इसको लेकर अभी ही सरकार को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

loksabha election banner

पड़ोसी प्रदेशों की बनी है नजर

हरियाणा और पंजाब में धान की पराली जलाने का मामला इतना बड़ा है कि दिल्ली जैसे पड़ोसी राज्यों की सरकारें हमेशा इसको लेकर दोनों ही राज्यों को निशाने पर रखती हैं। अब कोरोना काल के दौरान यह मामला और भी गंभीर हो चला है। क्योंकि अगर हरियाणा और पंजाब में पराली का असर दिल्ली के लोगों को झेलना पड़ा तो यह मानिए कि इस बार सियासत गर्म होगी। इसलिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, हाईकोर्ट भी इस बार निगाह रखे हुए है। इसलिए यह मामला इस बार प्रदेश सरकार के लिए काफी बड़ी चुनौती दे सकता है।

हिसार में धारा 144 लागू

धान की फसल की कटाई के बाद उसके अवशेषों को जलाने के मामलों को देखते हुए हिसार प्रशासन ने अभी से ही गंभीर रुख अपना लिया है। जिलाधीश डॉ. प्रियंका सोनी ने भारतीय दंड प्रक्रिया नियमावाली 1976 के तहत धारा 144 लगाए जाने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों की अवहेलना में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो वह भारतीय दंड प्रक्रिया की धारा 188 सपंठित वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम, 1981 के तहत दंड का भागी होगा।

बुधवार को इतने स्थानों पर लगी आग

अंबाला- 7

फतेहाबाद- 9

हिसार- 3

जींद- 2

करनाल- 6

कुरुक्षेत्र- 19

रोहतक- 1

पलवल- 1

सोनीपत- 2

यमुनानगर- 5

प्रदेश में अब तक आग लगने के मामले

अंबाला- 21

फतेहाबाद- 23

हिसार- 10

जींद- 5

कैथल-17

करनाल- 35

कुरुक्षेत्र- 42

रोहतक- 1

पानीपत- 2

पलवल- 2

सोनीपत- 2

यमुनानगर- 13


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.