Move to Jagran APP

कैप्‍टन अभिमन्यू के क्षेत्र में किसानों ने सरेआम जलाई पराली, सरकार को दी चुनौती

हरियाणा के वरिष्‍ठ मंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यू के विधानसभा क्षेत्र में किसानाें ने सरेआम पराली जलाई। किसानों का नेतृत्‍व इनेलाे के पूर्व नेता उमेद लोहान ने किया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 05 Nov 2016 05:09 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 05:39 PM (IST)
कैप्‍टन अभिमन्यू के क्षेत्र में किसानों ने सरेआम जलाई पराली, सरकार को दी चुनौती

जेएनएन, नारनौंद (हिसार)। हरियााणा सहित पूरा उत्तर भारत खेतों में पराली जलाए जाने की समस्या से ग्रस्त है। इसके खिलाफ किसानों को जागरुक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं और कानून भी बनाया गया है। लेकिन, इसका असर होने के बदले उल्टा हो रहा है। नारनौंद में शनिवार को इनेलो के पूर्व नेता उमेद लोहान के नेतृत्व में किसानों ने खेतों में पराली जलाई।

loksabha election banner

अब जन चेतना मंच नामक संगठन चला रहे उमेद लोहान ने इसे पराली हवन का नाम दिया था। नारनौंद हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री कैप्टन अभिमन्यू का विधानसभा क्षेत्र है। उमेद लोहान ने पराली जलाने के लिए पहले ही कार्यक्रम घोषित कर रखा था,लेकिन ताजुब्ब की बात है कि प्रशासन और पर्यावरण विभाग ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

पढ़ें : महिला पहलवान गीता फौगाट की 20 को शादी, दिल्ली के पवन के संग लेंगी फेरे

उमेद लोहान नारनौंद में किसानों के साथ पराली जलाते हुए।

इस दौरान सतरोल खाप के प्रधान इंदर सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे। उमेद लोहान और इंदर सिंह का कहना था कि राज्य सरकार को पराली जलाने पर रोक लगा दी और इसे अपराध घोषित कर दिया, लेकिन किसानों की समस्याओं के बारे में नहीं सोचा। अाखिर किसान पराली लेकर कहां जाएं। सरकार तो इसके लिए सिर्फ बातें कर रही है, लेकिन कोई कदम नहीं उठा रही।

तस्वीरें : पराली पर राजनीति, सरेआम खेतों में जलाकर सरकार को दी चुनौती

लोहान ने कहा कि राज्य में पराली के लिए कोई प्रबंध के नहीं किया गया है। पहले इसक लिए कदम उठाया जाना चाहिए और उसके बाद पराली जलाने पर रोक लगाया जाना चाहिए। कोई प्रबंध करना चाहिए था। सरकार के कदम से किसानों के समक्ष भारी परेशानी खड़ी हो गई है। इसी का विरोध करने और किसानों की समस्या उठाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पढ़ें : शिक्षक ने स्कूल में की छात्राओं से छेड़छाड़ तो हुई धुनाई, नौकरी भी गंवाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.