श्रम कानूनों की अवहेलना कर रहे हैं कार्यकारी अभियंता : गौतम
जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जनस्वास्थ्य शाखा क
जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जनस्वास्थ्य शाखा के कर्मचारियों ने ब्रांच के वरिष्ठ उप-प्रधान हरीश चावला की अध्यक्षता में कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य मंडल नंबर 2 के समक्ष फील्ड कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया।
ब्रांच प्रधान रमेश आहुजा व वरिष्ठ उप-प्रधान हरीश चावला ने बताया कि मंडल 2 के कार्यकारी अभियंता बिना किसी वजह के लम्बे समय से विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों हटाकर नए लोगों को काम पर लगा रहे हैं। संगठन की मांग एवं सरकार के निर्देश के बावजूद कच्चे कर्मचारियों का ईपीएफ खाता एवं ईएसआइ कार्ड नहीं बनाए जा रहे और हटाए गये कर्मचारियों को काम पर वापस लगाने बारे कार्यकारी अभियंता द्वारा संगठन से वायदा करने के बावजूद आज तक काम पर वापस नहीं लगाया जा रहा है। जिला प्रधान नरेश गौतम ने बताया कि संगठन निरंतर नियमित एवं अनियमित कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत करवाता आ रहा है। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र मान, हिसार ब्लॉक के सचिव अशोक सैनी, राजबीर अग्रोहा, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन चन्द्र प्रकाश नागर, ओम प्रकाश माल, बरवाला ब्रांच के सचिव रतन ¨सह, रामू शर्मा, सुरेंद्र चहल, पवन शर्मा, वजीर रंगा, सुरेश लांबा, एचएयू सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरेन्द्र कांगड़ा, तेजभान, बाबूलाल, गोपी राम, चांदी राम, अशोक पूनिया व गोपी राम आदि मौजूद थे।