Move to Jagran APP

एवरेस्‍ट विजेता अनीता ने एक आैर पर्वत फतह की, 4884 मीटर ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

हरियाणा के हिसार की महिला पर्वतारोही अनीतर कुंडू ने एक और पर्वत की चोटी का फतह कर लिया है। अनीता ने इंडोनेशिया के सुदिर्मन पर्वत के कारस्टेंस पिरामिड शिखर पर तिरंगा लहराया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 09:47 AM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 10:29 AM (IST)
एवरेस्‍ट विजेता अनीता ने एक आैर पर्वत फतह की, 4884 मीटर ऊंची चोटी पर लहराया  तिरंगा
एवरेस्‍ट विजेता अनीता ने एक आैर पर्वत फतह की, 4884 मीटर ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

हिसार, [पासा राम धत्तरवाल]। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को नेपाल और चीन के दोनों रास्ते से फतह करने वाली अनीता कुंडू ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। अनीता ने इंडोनेशिया स्थित 4884 मीटर ऊंचाई वाली सुदिर्मन पर्वत शृंखला के कारस्टेंस पिरामिड शिखर पर भी बुधवार को तिरंगा फहरा दिया। अपने सेवन समिट मिशन के तहत हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर अनीता ने एवरेस्ट के बाद दूसरी सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया।

loksabha election banner

हरियाणा की बेटी अब तक विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्‍ट को दो बार कर चुकी है फतह

हिसार जिले के गांव फरीदपुर की रहने वाली अनीता का अपने सेवन समिट मिशन के तहत विश्व की सात सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। इसके पहले एवरेस्ट और अब इंडोनेशिया की चोटी फतह कर चुकीं अनीता अब पांच महाद्वीपों की चोटियों को फतह करने निकलेंगी।

यह भी पढ़ेंः सुहागरात के लिए होटल पहुंचा था जोड़ा, दुल्‍हन को भगा ले गया कांग्रेस नेता का बेटा

इनमें दक्षिण अमेरिका की एंडीज पर्वत शृंखला की अर्जेटीना स्थित एकोनकागुआ की ऊंचाई 6961 मीटर, नॉर्थ अमेरिका की एलास्का रेंज की यूनाइटेड स्टेट स्थित मैककिनले की ऊंचाई 6194 मीटर, अफ्रीका की तंजानिया स्थित किलीमंजारो की ऊंचाई 5895 मीटर, यूरोप के कॉकेसस पर्वत शृंखला की रसिया स्थित माउंट एलब्रस की ऊंचाई 5642 मीटर, अंटार्कटिका की सेंटिनल पर्वत शृंखला की माउंट विंसन की ऊंचाई 4892 मीटर है।

आठ दिनों में पूरी की मंजिल

अनीता इस चोटी पर चढ़ाई करने के लिए 13 मार्च को देश से रवाना हुई थी। 14 मार्च को उन्होंने चढ़ाई शुरू की। जब वह चोटी के नजदीक पहुंचने वाली थी तो तेज बारिश और खराब मौसम के कारण 18 मार्च को उन्हें वापस बेस कैंप आना पड़ा था। दोबारा फिर मिशन शुरू किया और 21 मार्च को चोटी पर जाकर तिरंगा फहराया।

जज्बे और जुनून की मिसाल

चीन की तरफ से एवरेस्ट फतह करते समय अनीता की जान पर बन आई थी। उसके साथ पर्वतारोहण कर रहे एक विदेशी पर्वतारोही की जान चली गई थी, लेकिन अनीता लक्ष्य से डिगी नहीं। उन्होंने चढ़ाई जारी रखी और एवरेस्ट पर दूसरी बार तिरंगा फहरा दिया। यह अनीता का जज्बा है कि उनके ऊपर इस जुनून के कारण पचास लाख का कर्ज है, इसके बावजूद वह इंडोनेशिया की चोटी फतेह करने के लिए निकल गईं। अनीता के सेवन समिट के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.