हिसार में प्रेमिका संग भागे युवक ने पुलिस कस्टडी में निगला जहर, हो गई मौत
हिसार में एक प्रेमिका के साथ भागे युवक ने पुलिस थाने में जहरीला पदार्थ निगल अपनी जान दे दी। युवक को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया गया था।
हिसार, जेएनएन। हिसार में एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रेमिका के साथ भागे एक युवक ने पुलिस थाने में जहरीला पदार्थ निगल अपनी जान दे दी। युवक को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया गया था। जहां 21 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर युवक को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। युवक का शव अग्रोहा मोर्चरी में रखवाया गया है।
गांव मय्यड़ निवासी 21 वर्षीय अमित दनोदा में काम करता था जहां उसके संपर्क में पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की आ गई दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। पिछले दिनों दनोदा निवासी युवती अपने ननिहाल अग्रोहा के गांव कुलेरी आ गई। 5 अगस्त की रात को मय्यड़ निवासी युवक नाबालिग किशोरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया।
किशोरी की गुमशुदगी की सूचना किशोरी के ननिहाल के लोगों ने अग्रोहा थाने में दर्ज कराई। जहां अग्रोहा पुलिस ने 6 अगस्त शाम को प्रेमी जोड़े को से बरामद कर लिया। इस दौरान युवक ने जहरीले पदार्थ को निगल लिया। इसके बाद 6 अगस्त को रात अग्रवाल मेडिकल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। रविवार सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर जहर देने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद से ही पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं और परिजनों में आक्रोश है। कई ऐसे सवाल हैं जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। युवक ने किस तरह का जहर और क्यों निगल गया। पकड़े जाने के डर से या किसी और कारण से ऐसा कदम उठाया इसकी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस थाने में जहर कहां से आया और जब युवक ने जहर निगला तो क्या किसी ने नहीं देखा। जहर निगलने के कितने वक्त बाद युवक को उपाचार के लिए लेकर जाया गया। इस तरह के कई सवालों के जवाब परिजन जानने में जुटे हैं।
लेनदेन के विवाद में हुई थी सुशील की हत्या
हिसार : महाबीर कॉलोनी में 45 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में सुशील की हत्या करने के आरोपित महाबीर कॉलोनी निवासी प्रवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रवीन का सुशील के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। बीती 31 जुलाई को उसने सुशील पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। छह अगस्त को उपचार के दौरान सुशील की मौत हो गई थी।
घर में घुसकर हत्या का प्रयास करने वाला गिरफ्तार
जासं, हिसार : तलवंडी राणा स्थित जींद के पालवा गांव निवासी विनोद कुमार पर हमला करने वाले आरोपित हांसी की बहादुर कॉलोनी निवासी आयुष उर्फ आशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीन जुलाई को विनोद पर आयुष ने साथियों के साथ हमला किया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए थे।
रंगदारी मांगने के दो आरोपित काबू
जासं, हिसार : पुलिस ने खरड़ निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बबलू से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान जींद के पोखरी खेड़ी निवासी रङ्क्षवद्र उर्फ मान और खरड़ निवासी राकेश उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 19 जून को मामला दर्ज किया था। आरोपितों ने जितेंद्र को रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।