आक्रोश रैली में कर्मचारी करेंगे शिरकत
संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा खंड आदमपुर की बैठक शनिवार को जन स्वास्थ्य विभ
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 07:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर:
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा खंड आदमपुर की बैठक शनिवार को जन स्वास्थ्य विभाग परिसर में ब्रांच प्रधान रामसेवक की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन ब्रांच के सह सचिव हेमलाल ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रधान रामसूरत ने बताया कि हरियाणा सरकार चुनाव में किए वायदों को पूरा नहीं कर रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 7वें वेतन के अनुसार भत्ते देने व आम जनता को बढ़ती हुई जनसंख्या के अनुसार सुविधा प्रदान करने आदि मागों को लेकर 21 जनवरी को जिला स्तरीय आक्रोश रैली में आदमपुर से सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें