Move to Jagran APP

हड़ताल पर कर्मचारी, आज से दो दिन नहीं उठेगा शहर से कचरा

शहरवासी जाग जाए अधिक कचरा फैलाया तो आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कारण है कि आगामी दो दिन तक नगर निगम के सफाई कर्मचारी झाड़ू और पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 09:38 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 09:38 PM (IST)
हड़ताल पर कर्मचारी, आज से दो दिन नहीं उठेगा शहर से कचरा
हड़ताल पर कर्मचारी, आज से दो दिन नहीं उठेगा शहर से कचरा

जागरण संवाददाता, हिसार : शहरवासी जाग जाए अधिक कचरा फैलाया तो आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कारण है कि आगामी दो दिन तक नगर निगम के सफाई कर्मचारी झाड़ू और पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान नगर निगम प्रांगण में ही कर्मचारी धरने पर बैठेंगे। उधर रविवार को भी शहर में सफाई नहीं हुई। यहीं कारण रहा कि शहर में जगह जगह कचरा जमा हो गया। शहर की सड़कों पर दूर तक कचरा फैला हुआ था। कचरा प्वाइंटों पर तो हालात यह थे कि कचरा में बेसहारा पशु मुंह मार रहे थे जिस कारण कचरा दूर तक फैला हुआ था। शहर में सफाई व्यवस्था एक दिन में ही चरमा गई है। वहीं अब दो दिन तक शहर की जनता को सफाई नहीं होने व डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण न होने से होने वाली समस्या से रूबरू होना होगा। उधर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से प्रदेश मुख्यमंत्री को पांच पेज का 19 मांगों का मांगपत्र भेजा है। जिन्हें पूरा करवाने के लिए कर्मचारी 23 व 24 मई यानि दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे।

loksabha election banner

दो दिवसीय है हड़ताल

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर उनके बैनर तले कर्मचारी 23 और 24 मई 2022 को दो दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान न तो सड़क पर झाड़ू लगेगी और न ही निगम में कार्य होने देंगे। उधर दमकल के कच्चे कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे। हिसार शहर में हड़ताल का नेतृत्व में ईकाई प्रधान राजेश बागड़ी के नेतृत्व में किया जाएगा।

शहर में इन स्थानों पर फैला कचरा

रविवार को अवकाश पर होने के कारण शहर में न तो कचरा संग्रहण हुआ और न ही साफ सफाई हुई। दिल्ली रोड से लेकर शहर के वीआईपी क्षेत्र रेड स्क्वेयर मार्केट से लेकर अर्बन एस्टेट-टू, विभिन्न सेक्टरों व शहर की गलियों में कचरा आम देखा जा सकता है। अब आगामी दो दिन तक शहर की जनता को इसी स्थिति से रूबरू होना होगा।

प्रशासन ने ये कि व्यवस्थाएं

- रोडवेज विभाग से चालक और पुलिस विभाग से होमगार्ड मांग लिए है, ताकि दमकल का काम प्रभावित न हो। निगम प्रशासन ने शहर में अग्निसुरक्षा के लिए दो विभागों से स्टाफ तैनाती करवा दी है ताकि यदि कहीं जरूरत पड़ने पर आग लगे तो उसे बुझाया जा सके। इस दौरान दमकल के नियमित कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। - शहर के कुछ क्षेत्र जैसे सेक्टर-13, सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11, माडल टाउन व माडल टाउन एक्टेशन, अर्बन एस्टेट-टू, डीसी एमसी कालोनी, गोविद नगर और डाबडा चौक सहित इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई ठेकेदार के माध्यम से करवाई जा रही है। ऐसे में सफाई ठेकेदार को अपना कार्य सुचारू रखने के संबंध में निगम अफसरों ने दिशा निर्देश दिए है। हालांकि कर्मचारी यूनियन का दावा है कि शहर में सफाई नहीं होने देंगे फिर चाहे व ठेके पर हो या निगम के अंतर्गत। इन सफाई वाहनों के पहिये पर लगेगा ब्रेक

- डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के वाहन - 44 टाटा एएस

- टेक्टर-ट्राली - 12

- जेसीबी - 2

- आइसर डंपर - 2 ये है मुख्य मांगें

- 25 अप्रैल और 17 अगस्त 2020 के समझौते लागू करो।

- अग्निशमन विभाग के अलग बनाए निदेशालय को भंग करो। इसे निकाय में शामिल करो।

- कर्मचारी नियमित करो।

- दमकल केंद्रों से छंटनी किए कर्मचारी वापिस लो।

- महंगाई भत्ता बढ़ाया जाए।

- सृजित पदों पर नई भर्ती करो।

- सीवरेज व सफाई कार्यों को राष्ट्रीय श्रम घोषित करो।

- कर्मचारियों के वेतन बढ़ाए जाए।

- बेगार प्रथा समाप्त करो इत्यादि मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी है। ये भी जानें शहर की स्थिति

- शहर में कुल वार्ड - 20

- शहर से औसतन नियमित कचरा संग्रहण - 180 टन

- निगम में सफाई कर्मचारी - करीब 750

- स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में रैंकिग - देश में 165 व प्रदेश में 5वां

मांगों को लेकर कर्मचारी दो दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। शहर में ठेकेदार का क्षेत्र हो या निगम के अंतर्गत आने वाला सफाई क्षेत्र हो कहीं भी कर्मचारी सफाई नहीं करेंगे। न ही निगम के कार्य होंगे। करीब डेढ़ हजार निगम कर्मचारी व दमकल कर्मी हड़ताल में शामिल होंगे।

- राजेश बागड़ी, ईकाई प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, हिसार। मांगों को लेकर दो दिन तक निगम सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। रोडवेज से स्टाफ लेकर दमकल में व्यवस्था की है। जनता से अपील है कि वे अधिक कचरा न फैलाए।

- डा. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.