Move to Jagran APP

पराली की समस्या को खत्म करेगा हस्तचालित औजार विकल्प साइथ

हिसार पराली हरियाणा और पंजाब के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी समस्य

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 09:00 AM (IST)
पराली की समस्या को खत्म करेगा हस्तचालित औजार विकल्प साइथ
पराली की समस्या को खत्म करेगा हस्तचालित औजार विकल्प साइथ

जागरण संवाददाता, हिसार : पराली हरियाणा और पंजाब के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। कानपुर में बनी हस्तचालित औजार 'विकल्प साइथ' से पराली की समस्या को खत्म किया जा सकता है। इतना ही नहीं इस औजार की मदद से किसान अपनी फसल की लागत बचा सकते हैं। इस औजार की कीमत करीब 6000 रुपये है। यह औजार सिर्फ कानपुर में तैयार होता है। इस औजार की मदद से किसान एक एकड़ में खड़ी फसल को नौ घंटे में अपने हाथों से काट सकता है। खास बात यह है कि यह इस प्रकार चलता है कि यह फसल को एकदम नीचे से काटता है। इससे पराली जैसी कोई समस्या नहीं रहती। यह औजार पराली का एक सशक्त विकल्प है।

loksabha election banner

रविवार को बरवाला के नया गांव में रहने वाले विकास बिश्नोई के खेतों में इस औजार का डेमों कानपुर से आए लोगों ने दिखाया। इस औजार ने इतनी आसानी और सरलता से फसल को काटा कि हर किसान इसे देखकर उत्साहित हो गया। मौके पर खड़े सभी किसानों ने बारी-बारी से खुद इस औजार की मदद से फसल को काटकर देखा। एक औजार का उपयोग कोई भी कर सकता है। इसे चलाना एकदम आसान है। इसकी मदद से किसी भी तरह की फसल, चारे और खरपतवार को काटा जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस औजार की कीमत दो एकड़ में फसल कटाई से आसानी से निकल जाती है।

विकल्प साइथ के ये हैं फायदें

- पराली की समस्या नहीं रहती।

- किसान अपनी लागत बढ़ा सकते हैं।

- पर्यावरण प्रदूषण की समस्या नहीं रहती, क्योंकि यह मशीन हस्तचालित है।

- गोशालाओं में चारे की फसल काटने में आसानी से उपयोग हो सकता है।

- इसका रखरखाव बहुत आसान है।

- इस औजार में उच्च क्वालिटी के लोहे का इस्तेमाल होता है जो इस औजार को खास बनाता है।

खुद ही कर सकते हैं संभाल

इस औजार की खास बात यह है कि इसकी देखरेख हम खुद ही कर सकते हैं। कानपुर से आए लोगों ने बताया कि इस औजार के साथ ही टूल किट दी जाती है। इस औजार में लगे लोहे के ब्लेड को धार लगवाने की जरूरत नहीं रहती। इस टूल किट में लोहे के ब्लेड को धार लगाने का सामान भी साथ में है। इसके कारण इसकी संभाल कोई भी आसानी से कर सकता है।

किसानों ने कहा, अद्भूत है यह औजार

नया गांव में विक्रम बिश्नोई के खेत में इस विकल्प साइथ औजार का डेमो देखने के लिए जींद के फुलकनी गांव के अलावा सातरोड खास से देवीराम, बबलू झोरड़ ने बताया कि यह औजार अद्भूत है। इसका उपयोग और रखरखाव करना आसान हैं। इस औजार से गेहूं, जेई और बरसीम की फसल काटी जो आसानी से कट गई। इसे कोई भी अकेला किसान आसानी से चला सकता है। इस औजार का उपयोग वे भी अपने खेतों में कर लागत को बचाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.