लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आठ गिरफ्तार
संवाद सहयोगी हांसी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर हांसी जिला पुलिस कोई रहम नही
संवाद सहयोगी, हांसी: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर हांसी जिला पुलिस कोई रहम नहीं बरत रही। शुक्रवार को पुलिस सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं, शनिवार को भी पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान लोहारी निवासी गजे सिंह, सुनीता, कमलेश व वीरभान, थुराना निवासी विजेंद्र, जमावड़ी निवासी विजेंद्र व राजबाला के रूप में हुई है। जिला पुलिस अब तक करीब 55 मुकदमे दर्ज कर 65 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। केवल जरूरी काम से जाने वाले लोगों को ही छूट है व हांसी में 19 नाके लगाए हैं।