Move to Jagran APP

अभय की बैठक में दुष्‍यंत समर्थकों का जाने से इन्‍कार, घिराय में बैठक छोड़ लौटे जिलाध्‍यक्ष

अभय चौटाला की बैठक का न्योता देने गए पार्टी के जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय को गांव घिराय में कार्यकर्ताओं के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। ऐसी स्थिति के चलते जिलाध्यक्ष को लौटना पड़ा

By manoj kumarEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 12:02 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 12:02 PM (IST)
अभय की बैठक में दुष्‍यंत समर्थकों का जाने से इन्‍कार, घिराय में बैठक छोड़ लौटे जिलाध्‍यक्ष
अभय की बैठक में दुष्‍यंत समर्थकों का जाने से इन्‍कार, घिराय में बैठक छोड़ लौटे जिलाध्‍यक्ष

जेएनएन, हिसार। इनेलो में चाचा-भतीजे के बीच वर्चस्व की लड़ाई का असर गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंच चुका है। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला की बैठक का न्योता देने गए पार्टी के जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय को रविवार को गांव घिराय में कार्यकर्ताओं के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। ऐसी स्थिति के चलते जिलाध्यक्ष को अपने जनसंपर्क अभियान को अधर में छोड़कर गांव से लौटना पड़ा।

loksabha election banner

अभय चौटाला ने 5 नवंबर को देवीलाल सदन में जिला हिसार के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई हुई है। इस बैठक का निमंत्रण देने के लिए जिलाध्यक्ष सतबीर अपनी टीम के साथ शाम को गांवों के दौरे पर थे। जब वे गांव घिराय में पार्टी के पुराने कार्यकर्ता कृष्ण के घर पहुंचे तो वहां पर पहले से कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का न्योता देने पर कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर सांसद दुष्यंत चौटाला बैठक में आएंगे तो वह भी आएंगे। हम सांसद के साथ है। अभय चौटाला अकेले बैठक कर रहे हैं तो उनका आना संभव नहीं हो पाएगा। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई। बहस को बढ़ता देख जिलाध्यक्ष मौके से चले गए।

इसे लेकर जिलाध्यक्ष से संपर्क साधा गया गया तो उन्होंने कहा कि घिराय में कोई बैठक नहीं की मगर चानत और कुंभा में कार्यकर्ताओं को पांच नवंबर की बैठक का निमंत्रण देने जरूर गए थे। दूसरी तरफ घिराय से इनेलो कार्यकर्ता कृष्ण ने कहा कि घिराय के सभी कार्यकर्ताओं ने अभय की बैठक में जाने से इन्कार कर दिया है क्योंकि पूरा गांव सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ है।

किसने क्या कहा

इनेलो कार्यकर्ता कृष्ण बोले - दुष्यंत आएंगे तो बैठक में जाएंगे

इनेलो कार्यकर्ता कृष्ण ने कहा कि बीते रोज जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय ने फोन कर रविवार को घिराय में कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करने के बात कही थी। उन्होंने सभी प्रमुख 10 -15 कार्यकर्ताओं को अपने घर बुला लिया था। जब जिलाध्यक्ष ने कहा कि पांच नवंबर को नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला बैठक लेंगे तो उनसे कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि क्या सांसद दुष्यंत बैठक में मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद की मंजूरी नहीं है। पार्टी की बैठक है और नेता प्रतिपक्ष रहेंगे।

इस पर सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सब दुष्यंत के साथ है। दुष्यंत आएंगे तभी वह आएंगे। पूरा घिराय सांसद के साथ है। दूसरी तरफ इनेलो कार्यकर्ता सुनील बूरा ने भी बैठक में विवाद होने की हामी भरी है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि सांसद दुष्यंत बैठक में नहीं आएंगे तो कार्यकर्ताओं ने बैठक में जाने से मना कर दिया था।

हलका प्रधान देपल बोले - निमंत्रण देने गए थे घिराय

पार्टी के हलका प्रधान कर्ण ङ्क्षसह देपल ने कहा कि पांच नवंबर की बैठक को लेकर घिराय में कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने गए थे। कार्यकर्ताओं ने पूछा था कि बैठक में सांसद होंगे या नहीं। सांसद के नहीं होने का पता चलने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप लोग पहले सांसद के लिए आते थे। अब अभय चौटाला की ओर से आ रहे हैं। हमारे लिए मुश्किल हो गया है। हम देखेंगे कि आएंगे या नहीं।

जिलाध्यक्ष सतबीर बोले - किसी ने इनकार नहीं किया

पार्टी के जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय ने कहा कि कुंभा और चानत गांव में बैठक करने गया था। घिराय में पुराने जानकारो से मिलकर आया हूं। कोई बैठक नहीं की। घिराय के किसी कार्यकर्ता ने बैठक में आने से इनकार नहीं किया। सब गलत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.