Move to Jagran APP

सिरसा में डबल मर्डर, छोटे भाई ने जीजा को गोली मारी तो बड़े भाई ने आरोपित को काट डाला

सिरसा के गांव सुरतिया में दो भाइयों में छह कनाल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बहनोई भी गांव आया हुआ था। छोटे भाई ने ताव में आकर जीजा को गोली मार दी बड़े ने छोटे की हत्‍या कर दी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 10:59 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 10:59 AM (IST)
सिरसा में डबल मर्डर, छोटे भाई ने जीजा को गोली मारी तो बड़े भाई ने आरोपित को काट डाला
सिरसा में डबल मर्डर, छोटे भाई ने जीजा को गोली मारी तो बड़े भाई ने आरोपित को काट डाला

सिरसा, जेएनएन। रोड़ी क्षेत्र के गांव सुरतिया में जमीनी विवाद में दो व्यक्तियों की हत्या हो गई। गांव में दो भाइयों के बीच छह कनाल जमीन को लेकर विवाद था। विवाद को लेकर उनकी बहन व बहनोई भी आए हुए थे। आरोप है कि रण सिंह द्वारा गोली चलाए जाने से उसके बहनोई गुरजंट उर्फ जंटा सिंह की मौत हो गई, जबकि आरोपित रण सिंह की खेत में ही हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद रोड़ी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे।

loksabha election banner

जानकारी मुताबिक गांव सुरतिया में 60 वर्षीय रण सिंह का अपने बड़े भाई ईशर सिंह के साथ छह कनाल जमीन को लेकर विवाद है। रविवार को दोनों भाई खेत में गए हुए थे जहां उनका बहनोई 60 वर्षीय जंटा सिंह निवासी बंगी जिला बठिंडा पंजाब व उनकी बहन भी आई हुई थी। इस दौरान कहासुनी होने पर रण सिंह ने अपने बहनोई जंटा सिंह को गोली मार दी। जिसको गंभीरावस्था में रोड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां से उसे सिरसा नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर रण सिंह को उसके भाई ईशर सिंह, भतीजे झंड़ा सिंह व भांजे सोनी ने कस्सियों से वार कर काट डाला, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

झगड़े की आशंका देख पुलिस बुलाई, दोबारा आकर किया बहनोई पर फायर

रोड़ी : खेत में झगड़े की आशंका को देखते हुए ईशर सिंह ने रोड़ी पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह एएसआइ सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और रण सिंह को वापस जाने के लिए समझाया। रण सिंह खेत में काम करने का बहाना बनाकर वहीं रूका रहा। दोपहर ढाई बजे जब वीरपाल कौर अपने पति के साथ वापस जा रही थी तो रास्ते में रण सिंह ने उन्हें रोककर अवैध पिस्तौल से फायर कर दिया, गुरजंट सिंह को पेट में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसी दौरान पीछे से आ रहे ईशर सिंह व उसके बेटे झंडा सिंह ने कस्सी से रण सिंह पर प्रहार किया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर घायल गुरजंट सिंह को पीएचसी रोड़ी ले जाया गया, जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया। सिरसा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर झगड़ा होने की सूचना मिलने पर रण सिंह के परिजन तथा रोड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

साल 2008 में दो साल जेल में भी रह चुका था मरने वाला रण सिंह

मृतक रण सिंह पर साल 2008 में पड़ोसी भूषण नामक व्यक्ति की हत्या के आरोप लगे थे। दो साल तक जेल में रहने के बाद वह हत्या के मामले में बरी हो गया। उधर दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। मौके का मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। रोड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी किसी की गिरफ्तारी से इंकार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.