Move to Jagran APP

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर शुभ होता है गुड़ और तिल का दान, जानें ये भी बातें

14 जनवरी को संक्रांति होने की वजह से यह नंदा और श्रवण नक्षत्रानुसार महोदरी संक्रांति मानी जाएगी जो व्यापार में लाभदायक और अन्य सभी कार्यों में शुभ रहेगी। शास्त्रों का मत है कि संक्रांति के 6 घंटे 24 मिनट पहले से पुण्य काल का आरंभ हो जाता है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 10:59 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 10:59 AM (IST)
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर शुभ होता है गुड़ और तिल का दान, जानें ये भी बातें
इस साल ग्रहों के राजा सूर्य का मकर राशि में आगमन गुरुवार को सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर होगा

सिरसा, जेएनएन। मकर संक्रांति 2021 इस साल बेहद खास संयोग में आ रहा है। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही पूरे देश में मनाई जाएगी। इसी दिन पोंगल, बिहू और उत्तरायण पर्व भी मनाया जाएगा। रोड़ी बाजार राधा कृष्ण मंदिर के पूजारी ने कहा मकर संक्राति पर गुड़ से बनी चीजों को खाने खिलाने की परंपरा है। मकर संक्रांति के साथ ही कुंभ स्नान प्रारंभ होगा। इस साल ग्रहों के राजा सूर्य का मकर राशि में आगमन गुरुवार को सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर हो रहा है।

loksabha election banner

गुरुवार को संक्रांति होने की वजह से यह नंदा और श्रवण नक्षत्रानुसार महोदरी संक्रांति मानी जाएगी जो व्यापार में लाभदायक और अन्य सभी कार्यों में शुभ रहेगी। शास्त्रों का मत है कि संक्रांति के 6 घंटे 24 मिनट पहले से पुण्य काल का आरंभ हो जाता है। इसलिए इस वर्ष ब्रह्म मुहूर्त से संक्रांति का स्नान दान पुण्य किया जा सकेगा। इस दिन दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक का समय संक्रांति से संबंधित धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम रहेगा। वैसे पूरे दिन भी स्नान दान किया जा सकता है।

पंडित नीरज भारद्वाज ने बताया कि मकर संक्रांति को सूर्य के धनु राशि में आने से खरमास समाप्त हो जाएगा। लेकिन इस बार खरमास या मलमास समाप्त होने पर भी विवाह और दूसरे शुभ कार्य का आयोजन नहीं किया जा सकेगा क्योंकि मकर संक्रांति के 3 दिन बाद ही गुरु अस्त हो रहे हैं। गुरु तारा अस्त होने से शुभ कार्यों पर 14 फरवरी तक विराम लगा रहेगा।

मकर संक्रांति के दिन अनाज दान करने से मां अन्नपूर्णा का खास आशीर्वाद मिलता है। पंडित नीरज भारद्वाज के अनुसार मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन ऊन वस्त्र गुड़ और तिल का दान किया जाए तो कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति ठीक होती है।

माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने से घर में सुख और शांति आती है अगर किसी का बुरा वक्त चल रहा है तो उसे इस दिन गोशाला में नमक व चारा दान करना चाहिए जिन लोगों पर  शनि की साढ़े साती का प्रभाव होता है। उन्हें मकर संक्रांति के दिन तांबे के बर्तन में मिठाई रखकर किसी गरीब को दान करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.