Move to Jagran APP

रोहतक में गौड़ संस्था के नाम होगी विवादित जमीन, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और सांसद अरविंद ने किया दावा

सांसद अरविंद शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर वीडियो में दावा कर रहे हैं कि गौड़ ब्राह्मण संस्था की जमीन जल्द ही संस्था के नाम होगी ऐसा दावा किया गया है। पूर्व मंत्री ने बताया की गौड़ संस्था के नाम जमीन करने के लिए जल्द ही एक नोटिफिकेशन जारी होगा।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 10:22 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 10:22 AM (IST)
रोहतक में गौड़ संस्था के नाम होगी विवादित जमीन, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और सांसद अरविंद ने किया दावा
सांसद और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर दिखे एक साथ, विवादित जमीन को गौड़ संस्‍था के नाम करवाने का किया दावा

जागरण संवाददाता, रोहतक। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और रोहतक के लोकसभा सांसद डा. अरविंद शर्मा देर रात एक साथ दिखे। बुधवार की रात करीब 11:49 बजे एक वीडियो जारी किया है, जोकि देर रात वायरल हो गया। सांसद और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर वीडियो में दावा कर रहे हैं कि गौड़ ब्राह्मण संस्था की जमीन जल्द ही संस्था के नाम होगी, ऐसा दावा किया गया है। पूर्व मंत्री ने बताया की गौड संस्था के नाम जमीन करने के लिए जल्द ही एक नोटिफिकेशन सरकार की ओर से जारी होगा। सरकार की तरफ से नगर निगम से पूरा ब्यौरा मांगा गया है।

loksabha election banner

इस प्रकरण में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के मुताबिक, नगर निगम के आयुक्त नरहरि बांगड़ से भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्यौरा मांगा है, इसीलिए नगर निगम आयुक्त ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पूर्व मंत्री ने वीडियो में या भी दावा किया है गौड ब्राह्मण संस्था का मामला पिछले 13 साल से चल रहा है। जमीन संस्था को ही दान की जाएगी, जोकि संस्था की ही जमीन थी। पूर्व मंत्री और सांसद शर्मा एक साथ दिखे तो वीडियो वायरल हो गया।

बता दें गौड़ ब्राह्मण संस्था की जमीन को लेकर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आंदोलन कर रहे हैं। लगातार सरकार के खिलाफ आक्रामक हैं। इसी प्रकरण में 22 मई को नवीन जयहिंद ने परशुराम जयंती गौड ब्राह्मण संस्था की जमीन पर मनाने का एलान कर दिया है। यह जमीन पहरावर में है। जयहिंद ने यहां तक चेतावनी दी है कि ब्राह्मणों की जमीन की तरफ देखा उसी जमीन में गाड़ देंगे।

सांसद और नवीन जयहिंद भी एक मंच पर छोड़ चुके हैं सियासी

रविवार को महम में परशुराम जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अरविंद शर्मा और नवीन जयहिंद एक मंच पर मौजूद थे। सांसद डा. अरविंद शर्मा ने नवीन जयहिंद को समझाने की कोशिश की कि आप भी युवा हो, मैं भी युवा रहा हूं इसीलिए जोश में आकर नहीं बल्कि गौड ब्राह्मण संस्था को जमीन दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करें। लेकिन नवीन जयहिंद ने चेतावनी दे दी थी पहरावर स्थित जमीन पर ही परशुराम जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। प्रदेश भर के सांसदों, विधायकों, मंत्रियों के अलावा राजनेताओं ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवियों को अन्य वर्गों को भीन्योता भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.