Move to Jagran APP

इनेलो के 200 से ज्यादा पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता छोड़ी

जागरण संवाददाता, हिसार : जींद में गत दिवस हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की भीड़ के सामने डा. अजय

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 09:19 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:19 AM (IST)
इनेलो के 200 से ज्यादा पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता छोड़ी
इनेलो के 200 से ज्यादा पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता छोड़ी

जागरण संवाददाता, हिसार : जींद में गत दिवस हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की भीड़ के सामने डा. अजय ¨सह चौटाला द्वारा इनेलो का नाम और निशान अभय ¨सह चौटाला के लिए छोड़ने के बाद रविवार को हिसार में भी पार्टी पदाधिकारियों ने इनेलो के पदों के साथ-साथ प्राथमिक सदस्यता को भी छोड़ दिया। चौधरी देवीलाल सदन में इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र लितानी की अध्यक्षता में इनेलो पदाधिकारी एकत्र हुए और 200 से ज्यादा पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के नाम सौंप दिए। इस अवसर पर राजेन्द्र लितानी ने कहा कि वे यह सब इस्तीफे डा. अजय ¨सह चौटाला को पहुंचाएंगे, ताकि वे इसे पार्टी सुप्रीमो तक पहुंचा सकें। इस अवसर पर युवा इनेलो के पूर्व प्रदेश प्रभारी उमेद लोहान, पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के राजनैतिक सचिव रहे धर्मवीर सिहाग, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, धारा ¨सह, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने कहा कि डा. अजय ¨सह चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला के रहते ही इनेलो की प्रदेश में एक राजनैतिक पहचान थी। ये कार्यकर्ताओं के दिलों में बसते हैं। जब डा. अजय ¨सह चौटाला और सांसद दुष्यंत चौटाला ही इनेलो में नहीं हैं तो कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति इनेलो में नहीं रह सकता।

loksabha election banner

---

इन्होंने ने दिया इस्तीफा इनेलो में चल रही अंतर्कलह से तंग होकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने वालो में राजेंद्र लितानी, उमेद लोहान, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष धारा ¨सह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्षा शीला भ्याण, युवा जिला अध्यक्ष अमित बूरा, गुलाब ¨सह खेदड़, सूबे ¨सह सिवाच, डा. राज कुमार दिनोदिया, कली राम खेदड़, राज कुमार आर्य, सजन लावट, प्रताप बूरा, छन्नो देवी, हिसार हलकाध्यक्ष तरुण जैन, हांसी हलकाध्यक्ष कर्ण ¨सह दैपल, उकलाना के अध्यक्ष कैप्टन छाजू राम, हांसी शहरी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, इनसो प्रदेश महासचिव अनिल बालकिया, उकलाना शहरी प्रधान शेर ¨सह बत्रा, नलवा शहरी अध्यक्ष राजेंद्र चुटानी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. अनन्त राम बरवाला, टपरीवास प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगत राम ओड, उकलाना पूर्व हलकाध्यक्ष रणधीर पूनियां, प्रह्लाद सैनी, निगम पार्षद राजपाल मांडू, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चन्द बाजेकां, किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष दलबीर धीरनवास, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुदयाल जाखड़, पूर्व जिला महासचिव दलबीर पंवार, कर्मचारी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव महाबीर खर्ब, पूर्व जिला प्रवक्ता राजमल काजल, अनुसूचित प्रकोष्ठ के हलकाध्यक्ष डा. उमेद खन्ना, पूर्व पार्षद अजमेर ढांडा, जाट संस्थाओं के अध्यक्ष सतपाल पालु, वेद अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रविन्द्र सैनी, जय भगवान इंदौरा, मुकेश बाल्मीकि, युवा इनेलो के हिसार के अध्यक्ष रवि आहूजा, नलवा से अनूप धनखड़, परवीन ढांडा, उकलाना से सुनील बूरा, बरवाला से धोलू गोदारा, आदमपुर से अभिषेक बिश्नोई, बरवाला शहरी से मुनीश गोयल, हांसी से शिव कुमार कुलाना, नारनौंद से सन्दीप काला, सुशील खर्ब, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के हलका बरवाला के अध्यक्ष राजू तलवंडी, नफे ¨सह देवा, किसान सेल के हल्का अध्यक्ष ओम प्रकाश कुंडू, रणधीर ¨सह, उपेंद्र बूरा, कृष्ण दहिया, रामफल धानक, ज्ञान चन्द शर्मा, धर्म ¨सह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हांसी के प्रधान नन्द लाल, सतेंद्र फौजी, लेबर सेल के जिलाध्यक्ष सतीश जांगड़ा, कर्मचारी सेल के जिलाध्यक्ष सूबे ¨सह सिवाच, ईश्वर लौरा, जिला सचिव कृष्ण सिसाय, जोगेंद्र सिसाय, राजेश चौहान, उकलाना के प्रवक्ता डा. होशियार ¨सह, नलवा के प्रवक्ता डा. अमरदीप संभरवाल, दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य जोगेंद्र सेलवाल, हंसराज नापा, सूबे ¨सह फौजी, धर्म ¨सह गुज्जर, सोनू राजपूत, हर¨मदर कादियान, जोगेंद्र मलिक, कुलदीप मलिक, रणधीर ¨सह आदमपुर, जगदीश सिहाग, जसवंत सिवाच, ईश्वर लौरा, राजेश कुमार, सतबीर मुंगेरिया, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कौर, नत्थु राम प्रधान, शमशेर बेनीवाल, ओम प्रकाश भेरिया, राम मेहर जोगी, नलवा अनुसूचित प्रकोष्ठ के हलकाध्यक्ष नफे ¨सह, मास्टर रणधीर ¨सह सन्दलाना आदि ने अपने पदों के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की घोषणा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.