Move to Jagran APP

रिलेशनशिप में रह रही हिसार की महिला की वीडियो और फोटो वायरल

पुलिस के अनुसार महिला का पति के साथ विवाद चल रहा है। वह काफी सालों से अलग रहती है। उसी दौरान बलविंद्र से उसकी दोस्ती हुई। अब दोनों परिवार में विरोध होने पर उससे अलग हो गई।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 13 May 2020 02:35 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 02:35 PM (IST)
रिलेशनशिप में रह रही हिसार की महिला की वीडियो और फोटो वायरल
रिलेशनशिप में रह रही हिसार की महिला की वीडियो और फोटो वायरल

हिसार, जेएनएन। महिलाओं के साथ रिश्‍ते बनाना और फिर किसी ने किसी तरह से प्रताडि़त करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हिसार शहर के एक मुहल्ले में रह रही महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज किया है। महिला आरोपित आंबेडकर बस्ती निवासी बलविंद्र के साथ रिलेशनशिप में थी।

loksabha election banner

जब महिला उससे अलग हुई तो उसने ऐसी हरकत की। अब पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला का पति के साथ विवाद चल रहा है। वह काफी सालों से अलग रहती है। उसी दौरान बलविंद्र से उसकी दोस्ती हुई। अब दोनों परिवार में विरोध होने पर उससे अलग हो गई। इस पर पहले बलविंद्र वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा है। अब कुछ दिन पूर्व उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विवाहिता के व्हॉट्सएप पर भेजे अश्लील मैसेज, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

हांसी : उपमंडल के एक गांव में विवाहिता के मोबाइल आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके मोबाइल नंबर पर एक युवक अश्लील फोटो व वीडियो कंटेंट भेज रहा था। युवक ने महिला को दूसरे व्हॉट्सएप ग्रुप में ये फोटो भेजने की धमकी भी दी। इस मामले में महिला थाना में शिकायत दी गई थी जिस पर महिला पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला पर पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने किया हमला

हिसार : मय्यड़ में रहने वाली एक महिला के साथ उसके पति कुलदीप व उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। महिला को परिवार के लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह घर अकेली थी। पहले उसका जेठ आया और उसने दुव्र्यवहार किया। बाद में वह पति सहित ससुर सहित दूसरे जेठ को बुला लाया। सभी ने उससे मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.