मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भगवान शिव का किया जलाभिषेक
जागरण संवाददाता हिसार सावन माह की शिवरात्रि को मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक के
जागरण संवाददाता, हिसार : सावन माह की शिवरात्रि को मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुगण पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सादगी और श्रद्धा के साथ भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिरों में कतार में लगाकर भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए। लोगों ने शारीरिक दूरी की पालना करते हुए पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगी। पुजारियों ने शहर के विभिन्न मंदिरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। भगवान शिव की प्रतिमा व शिवलिग पर बैल पत्र, फूल, दूध इत्यादि से जलाभिषेक कर शिवरात्रि का पर्व मनाया। कोविड-19 के कारण इस साल अन्य वर्षों की तुलना में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ही कम रही।
श्री प्रयागगिरी शिवालय मंदिर, श्री देवी भवन मंदिर, सेक्टर 16-17 रानी सती मंदिर, नागोरी गेट मंदिर, श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर, बुधला संत मंदिर ऋषि नगर, बुधला संत मंदिर सेक्टर-14, शिव मंदिर एमसी कालोनी, सेक्टर 9-11 शिव मंदिर, शिव शक्ति मंदिर पटेल नगर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। लोगों ने शारीरिक दूरी नियम की पालना की।