Move to Jagran APP

हांसी के पुलिस जिला बनने के बावजूद बदमाश बेखौफ, बीते साल औसतन हर रोज दर्ज हुई 5 एफआइआर

वाहन चोरों ने लोगों की नाक में किया दम हर दूसरे दिन हुआ वाहन चोरी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 01:27 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 01:27 PM (IST)
हांसी के पुलिस जिला बनने के बावजूद बदमाश बेखौफ, बीते साल औसतन हर रोज दर्ज हुई 5 एफआइआर
हांसी के पुलिस जिला बनने के बावजूद बदमाश बेखौफ, बीते साल औसतन हर रोज दर्ज हुई 5 एफआइआर

मनप्रीत सिंह, हांसी : पुलिस जिला बनने के बाद भी हांसी व नारनौंद में अपराधियों के हौंसले पस्त नहीं हुए हैं। क्षेत्र में औसतन हर महीने लूट, चोरी व छीना-झपटी की 25 वारदातों को बदमाश अंजाम दे रहे हैं। वहीं, वाहन चोरों ने भी जनता के नाक में दम कर रखा है। शातिर वाहन चोरों ने बीते 2019 साल में औसतन हर दूसरे दिन एक वाहन चोरी की वारदात की हैं। आंकड़ों से जाहिर है कि पूरा साल बदमाश आगे-आगे रहे व पुलिस पीछे-पीछे।

loksabha election banner

जिला पुलिस द्वारा बीते वर्ष 2019 में दर्ज हुए अपराधिक मामलों के आंकड़े सार्वजनिक किए गए हैं। हालांकि जिला पुलिस द्वारा बीते वर्ष के दौरान पुलिस जिला में क्राइम घटने का दावा किया गया है। लेकिन धरातल पर स्थिति इससे उलट है। वर्ष 2019 के साल में हांसी सिटी व सदर थाना, नारनौंद व बास थानों में जहां 1876 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, 2018 के साल में इन चारों थानों में 1692 एफआइआर दर्ज हुई थी। आंकड़ों के अनुसार हर रोज पुलिस जिला में औसतन 5 मामले दर्ज होते हैं। बीते साल से हांसी जिला पुलिस की कमान एचपीएस वीरेंद्र सांगवान के हाथों में है। हालांकि एसपी अपने स्तर पर क्राइम रोकने में जी जान से लगे हुए हैं व कई बड़ी वारदातों को उन्होंने सुलझाया भी है। बीते वर्ष 2019 में एनडीपीएस के मामलों में भी काफी कमी आई है।

साल 2019 में नशे पर काफी हद तक लगी लगाम

2018 के साल में क्षेत्र में नशा काफी पैर पसार चुका था। 2018 में जिला पुलिस ने एनडीपीएस के 70 मामले दर्ज किए थे, जबकि 2019 में केवल 56 मामले ही दर्ज हुए हैं। 2018 में हांसी का इलाका स्मैक का गढ़ बन चुका था। उस साल में पुलिस ने 7 किलो स्मैक विभिन्न मामलों में पकड़ी थी। वहीं, 2019 में पुलिस ने केवल 264 ग्राम स्मैक पकड़ी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस ने स्मैक को रोकने में काफी हद तक सफलता हासिल की है।

पुलिस जिला बनने के बाद दर्ज हुई एफआइआर

             2019    2018   2017

सिटी        804    723    819

सदर        352    365    392

बास        208    212    247

नारनौंद       476   392    411

कुल         1876  1692   1869

2019 में पुलिस जिला हांसी की क्राइम रिपोर्ट

                एफआइआर  गिरफ्तारी

एनडीपीएस -        56             85

आर्मस एक्ट -        22             30

लूट व चोरी -       308           173

वाहन चोरी -        214            93

हत्या     -         14            20

हांसी पुलिस जिला में तैनात पुलिस बल

पद         स्वीकृत    तैनात

एसपी          1           1

डीएसपी        5           4

इंस्पेक्टर        19          10

एसआइ        47           20

एएसआइ       83           70

एचसी         158          130

कांस्टेबल       733          475

एसपीओ     -----           250

2019 में भी वाहन चालकों ने जमकर तोड़े ट्रैफिक नियम

बीते साल सितंबर में सरकार ने ट्रैफिक नियमों को तोडऩे पर जुर्माने की राशि में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है। वाहन चालकों ने पहले की भांति बीते साल में भी जमकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना की और पुलिस ने भी चालान काटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 2018 के साल में जिला ट्रैफिक पुलिस ने 23889 चालान कर 88 लाख 94 हजार की राशि वसूली थी। वहीं, 2019 ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों पर अधिक सख्ती बरती व 33848 चालान काटकर 71 लाख 74 हजार रुपये की वसूली की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.