Move to Jagran APP

Hissar News: जाट शिक्षण संस्थान समिति चुनाव में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समर्थित अजमेर गुट का कब्जा

Hissar News संस्थान की कार्यकारिणी पर जजपा समर्थित अजमेर सिंह ढांडा का पूरा पैनल जीत गया। जजपा के पैनल को एक तरफा वोट मिले। प्रधानगी पद के लिए लड़ रहे अजमेर सिंह ढांडा को सबसे अधिक 118 वोट मिले।

By Swati SinghEdited By: Swati SinghPublished: Wed, 29 Mar 2023 11:36 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 11:36 PM (IST)
Hissar News: जाट शिक्षण संस्थान समिति चुनाव में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समर्थित अजमेर गुट का कब्जा
जाट शिक्षण संस्थान समिति चुनाव में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समर्थित अजमेर गुट का कब्जा

हिसार, जागरण संवाददाता। छह साल बाद जाट शिक्षण संस्थान को अपनी कार्यकारिणी मिल गई है। संस्थान की कार्यकारिणी पर जजपा समर्थित अजमेर सिंह ढांडा का पूरा पैनल जीत गया। जजपा के पैनल को एक तरफा वोट मिले। प्रधानगी पद के लिए लड़ रहे अजमेर सिंह ढांडा को सबसे अधिक 118 वोट मिले। वहीं जंगजीत सिंधु खांडाखेड़ी को 79, सुखबीर गोयत को 48 और सुशील लांबा को 36 वोट प्राप्त हुए।

loksabha election banner

जजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी धर्मबीर गोयत के करीबी सुखबीर गोयत को हराया। सुखबीर गोयत के समर्थन में उनके साथ पूर्व मंत्री कंवल सिंह और पूर्व आइएएस सहित अनेक नेता लगे हुए थे। इनेलो और कांग्रेस के अन्य नेता भी दूसरे पैनल के साथ वोट मांगने और उनको जितवाने का प्रयास कर रहे थे। मगर इसमें जजपा के अजमेर सिंह ने पैनल सहित सभी को हराया। इस चुनाव में 11 सदस्य भी चुने गए हैं, जिसमें 11 नंबर पर दो उम्मीदवारों के एक समान वोट आने पर उनका टॉस हुआ, जिसमें शीशपाल को विजय मिली।

लम्बे समय से अटके थे चुनाव

जाट शिक्षण संस्थान के चुनाव सालों से अटके थे। इसके चलते संस्थान पर एडीसी को प्रशासक नियुक्त किया हुआ था। जाट कॉलेज सहित अनेक जगह पर चल रहे विवाद का निपटारा प्रशासक की तरफ से किया जा रहा था। मगर अब नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इसमें अजमेर सिंह ढांडा, सुशील लांबा, सुखबीर गोयत, जंगजीत सिंधु खांडाखेड़ी, प्रो. केएल रिणवा, सुभाष कुंडू प्रधान पद के लिए खड़े थे। इसमें प्रो. केएल रिणवा और सुभाष कुंडू को छोड़ कर बाकी सभी प्रधान पद के उम्मीदवारों का पैनल था। चुनाव में अजमेर सिंह ढांडा जहां प्रधान बने साथ ही उनके पैनल के दिलदार पूनिया उप प्रधान, परविंद्र मलिक सचिव और सागर सिवाच कोषाध्यक्ष बने हैं।

टास से बने शीशपाल सदस्य

जाट शिक्षण संस्थान में मुख्य चार पद के अलावा 11 सदस्य होते हैं। इन सदस्यों की अहम भूमिका होती है। कार्यकारिणी को यदि कोई नियम लागू करना होता है तो इन सदस्यों का साथ भी चाहिए। सदस्यों की दौड़ में 11 नंबर पर रहे शीशपाल और ओमप्रकाश चुनाव 13-13 वोट के साथ बराबर हो गया। चुनाव बराबर होने पर दोनों के बीच टास करवाया गया जिसमें शीशपाल सदस्य चुने गए।

जजपा से जुड़े हैं अजमेर सिंह ढांडा

जाट शिक्षण संस्थान के नवनियुक्त प्रधान अजमेर सिंह ढांडा जजपा से जुड़े हैं। उनके पास पार्टी में कोई पद नहीं है, लेकिन इससे पहले इनेलो के समय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर थे। जजपा बनने के बाद वह इसमें शामिल हो गए थे। चुनाव जीतने के बाद जजपा के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उनको बधाई दी। वहीं प्रधान पद पर हारे सुखबीर गोयत का हुड्डा के खास धर्मबीर गोयत से नाता है। उनके अलावा कई पूर्व मंत्री भी साथ दे रहे थे।

296 वोट हुए पोल जाट शिक्षण संस्थान के लिए सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू हो गई थी। शुरुआत काफी धीमी रही लेकिन दोपहर के बाद वोटिंग में तेजी आई। काफी वोटर दोपहर तक मतगदान केंद्र के बाहर खड़े होकर माहौल को देखते रहे और बाद में वोट दिया। इसमें 296 कालेजियम ने अपने मत का प्रयोग किया।

किसको कितने वोट

  • अजमेर सिंह ढांडा 118
  • जंगजीत सिंधु खांडाखेड़ी 79
  • सुखबीर गोयत 48
  • सुशील लांबा 36
  • प्रो. केएल रिणवा 10
  • सुभाष कुंडू 3
  • कैंसल 2
  • उप प्रधान दिलदार पूनिया 156
  • कृष्ण गोदारा 59
  • राम कुमार 44
  • राजबीर सिंह 36
  • कैंसल 1
  • सचिव परविंद्र मलिक 172
  • अशोक कुमार 34
  • सुखबीर सिंह 42
  • रविंद्र कुमार 45
  • कैंसिल 3
  • कोषाध्यक्ष सागर सिवाच 122
  • भूपेंद्र पानू 98
  • ओम प्रकाश 32
  • विनोद कुमार 42
  • कैंसिल 2
  • हर्ष बामल 40
  • विनोद कुमार 28
  • अमरिक सिंह 27
  • संदीप 23
  • कुलदीप नैन 22
  • प्रदीप लांबा 22
  • सतरूप ढांडा 22
  • योगेश सिहाग 17
  • कर्ण सिंह 16
  • कुलदीप सिंह 16
  • शीशपाल लोहान 13

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.