Move to Jagran APP

सावधान! आपके कूलर तो नहीं इस खतरनाक बीमारी का ठिकाना, बारिश के साथ बढ़ा खतरा

बारिश के मौसम के साथ डेंगू और मलेरिया ने दस्तक दे दी है। घरों के कूलरों में डेंगू के लारवा मिल रहे हैं। फतेहाबाद में इस साल डेंगू के दो मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग घरों में कूलरों में लारवा की जांच के लिए अभियान चला रहा है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 02:51 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 02:51 PM (IST)
सावधान! आपके कूलर तो नहीं इस खतरनाक बीमारी का ठिकाना, बारिश के साथ बढ़ा खतरा
फतेहाबाद में अब तक 80 घरों में डेंगू का लारवा मिल चुका है।

फतेहाबाद , जेएनएन। फतेहाबाद जिले में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अब बरसाती मौसम शुरू होने के साथ डेंगू व मलेरिया बीमारी का प्रकोेप से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है। इस साल डेंगू के दो मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय मरीजों की संख्या बढ़ने वाली है।

loksabha election banner

डेंगू व मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में सर्वे शुरू करवा दिया गया है। शहरों में सबसे पहले डोर-टू-डोर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। पिछले महीने शुरू किए गए सर्वे में अब तक 80 घरों में डेंगू का लारवा मिल चुका है। इससे स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है। स्वास्थ्य विभाग ने इन मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिया है। अगर दोबारा से इन घरों में डेंगू का लारवा मिलता है तो उनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा। 

अब जानें, कैसे फैलता है डेंगू 

डेंगू बुखार एडीज एजिप्टी मादा मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में काटता है। डेंगू का मच्छर किसी भी जल इकट्ठा करने वाले बर्तन में पैदा हो सकता है। यह स्वच्छ जल में पनपता है। यह मच्छर कूलर, टंकी, गमला, टैंक, छतों पर पड़े टायर, फ्रीज के पीछे लगी ट्रे, गड्ढ़ों में ठहरे पानी व नालियों में जमा पानी में पैदा हो सकता है। 

डेंगू के ये हैं लक्षण

  • तीव्र बुखार। 
  • सिर के अगले हिस्से में तेज दर्द। 
  • आंख के पिछले भाग में दर्द। 
  • मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द। 
  • भूख कम लगना। 
  • शरीर पर खसरे जैसे दानों का निकलना व लाल चकते बनना। 
  •  उल्टी आना। 

डेंगू का उपचार व बचाव

डेंगू बुखार के लक्षण होने पर रोगी के रक्त की जांच इएलआइएसए टेस्ट करवाना चाहिए। रोगी को पेरासिटामोल की गोली देनी चाहिए। रोगी को पेय पदार्थ जैस दही, लस्सी, ताजा जूस, नारियल पानी देने चाहिए। चिकित्सक को अवश्य दिखाना चाहिए। डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। घर के आस-पास पानी इकट्ठा ना होने दे। घर के अंदर पानी 7 दिन से अधिक किसी भी बर्तन में ना रखें। घरों में कूलर, टंकियों, घड़ों की सफाई सप्ताह में एक बार अवश्य करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें, अपने शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। जहां रूका पानी निकालना संभव ना हो वहां काला तेल अथवा टेमीफॉस दवा डालनी चाहिए।

डेंगू का लारवा सबसे ज्यादा कहां मिल रहा

  • फ्रिज की ट्रे।
  • कूलर।
  • छत्तों पर पड़े टायर
  • पानी की टंकी में।
  • घर के आगे पड़े साफ पानी।

अब जाने डेंगू के कितने मिल चुके हैं केस 

वर्ष      मरीज मिले 

2015     189

2016      38

2017      419

2018       56

2019       29

2020       35

2021        2 अब तक  

जिले में मलेरिया की स्थिति

वर्ष     मलेरिया रोगी 

2013     992 

2014     368 

2015     107 

2016      59 

2017      42 

2018       02 

2019       05 

2020       04 

2021        00 

अधिकतर घरों के कूलरों में मिल रहा डेंगू का लारवा 

जिला महामारी अधिकारी फतेहाबाद डॉ. विष्णु मित्तल ने कहा कि बरसाती मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में डेंगू व मलेरिया का लारवा कूलरों व खड़े पानी में मिल रहा है। हमारी टीम लगी हुई है। हर घर का सर्वे किया जा रहा है। अब तक 80 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। हमारी टीम जहां जा रही है, अधिकतर घरों के कूलरों में डेंगू का लारवा पनप रहा है। ऐसे में लोगों से अपील है कि सप्ताह में एक बार कूलर का पानी साफ करे। इस समय मलेरिया का भी प्रकोप होता है। ऐसे इस बीमारी से भी बचकर रहे। 

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.