Dengue Alert: फतेहाबाद में डेंगू के 40 से अधिक केस मिले, नगरपरिषद ने बनाया शेड्यूल, हर दिन होगी फागिंग
फतेहाबाद में डेंगू के 288 केस होने के कारण प्लेटलेट्स भी नहीं मिल रहे है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को बेड तक नहीं मिल रहे है। बालकनी में बेड लगाकर मरीजों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को इलाज बेहतर मिल रहा है।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिन पहले शहर में सर्वे अभियान शुरू किया था। अधिकारियों को विश्वास था कि इस अभियान से काफी हद तक वो डेंगू के प्रकोप को कम कर पाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत भी डेंगू के केस में नजरांदाज हो गई है।
वीरवार को जिले में डेंगू के 40 नए केस मिले है। इस तरह पिछले तीन दिनों से हर दिन 40 से अधिक नए केस मिल रहे है। तीन दिनों में अब तक 132 डेंगू के केस मिले है। अक्टूबर महीने में तो पूरा रिकार्ड ही टूट गया। अब तक जिले में 288 डेंगू के केस मिल चुके है। ऐसे में इस महीने में 260 केस मिले है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पर असर डाल दिया है।
स्वास्थ्य विभाग से खुद सिविल सर्जन डा. वीरेश भूषण फील्ड में उतरकर लोगों को जागरूक कर रहे है। लेकिन डेंगू का लार्वा है कि हर घर में मिल रहा है। जिले में वरवार को 127 घरों में डेंगू का लार्वा मिला जो अपने आप में रिकार्ड है। प्राइवेट अस्पताल व सरकारी कार्यालयों में डेंगू का लार्वा मिल रहा है। ऐसे में जो समझदार होने के बावजूद कूलरों व फ्रीट की ट्रे साफ नहीं कर रहे है।
लोगों को नहीं मिल प्लेटलेट्स
जिले में इस समय डेंगू के 288 केस होने के कारण प्लेटलेट्स भी नहीं मिल रहे है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को बेड तक नहीं मिल रहे है। यहीं कारण है कि बालकनी में बेड लगाकर मरीजों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को इलाज बेहतर मिल रहा है। यहीं कारण है कि प्राइवेट अस्पताल में जा रहे है। फतेहाबाद जिले में एक भी फिजिशियन नहीं है। सरकारी अस्पताल में डेंगू वार्ड तो बना दिया है, लेकिन मरीज भर्ती नहीं है। हर कोई प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने के लिए जा रहा है।
शहर में हर दिन होगी फोगिंग
शहर में पिछले कुछ दिनों से डेंगू के मरीज अधिक मिलने के बाद नगरपरिषद ने फागिंग करवाने के लिए शेड्यूल बना लिया है। ऐसे में इस महीने तक ह दिन वार्डवाइज फागिंग की जाएगी। दरअसल जिला उपायुक्त ने आदेश दिए है कि शहर में फागिंग हर दिन होनी चाहिए। इसी को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।
इन आंकड़ों पर डाले नजर
जिले में अब तक मिले मरीज : 288
अस्पताल में भर्ती मरीज : 51
अस्पताल में सैंपल देने के दौरान पाजिटिव मिले : 237
स्वास्थ्य विभाग ने लिए अब तक सैंपल : 1127
वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने ये किया सर्वे
जिले में मिले केस : 40
घरों का किया सर्वे : 2653
घरों में मिला लारवा : 127
घरों में कुलर, फ्रीज ट्रे व पानी टंकी की जांच : 3976
नोटिस जारी हुआ : 127
पिछले छह सालों में डेंगू व मलेरिया के ये मिले थे मरीज
वर्ष डेंगू मरीज मलेरिया मरीज
2015 189 992
2016 38 368
2017 419 107
2018 56 02
2019 29 05
2020 35 04
2021 288 02 अब तक
नोट: चिकनगुनिया के अब तक 5 मरीज मिल चुके है।
डेंगू के ये हैं लक्षण
आंख के पिछले भाग में दर्द।
मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द।
तेज बुधार आना।
सिर के अगले हिस्से में तेज दर्द।
फतेहाबाद के सिविल सर्जन डा. वीरेश भूषण के अनुसार
डेंगू की रोकथाम के लिए हमारी टीम लगी हुई है। लगातार पांचवें दिन अभियान जारी रहा। इस बीमारी को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दे। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। ऐसे में हम अपने आप को दिन में काटने वाले मच्छरों से बचाना है।